इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Auction 2022) में एक ऐसी चूक सामने आई है. जिससे मुंबई को नुकसान हुआ है लेकिन दिल्ली को इससे बड़ा फायदा मिला है. दरअसल, ऑक्शन के दौरान चारू शर्मा जब थे तो उनसे एक चूक हुई जिससे मुंबई इंडियंस का खरीदा हुआ प्लेयर दिल्ली कैपिटल्स को मिल गया. अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ेंः IPL Auction में नहीं बिकने पर छलका इस खिलाड़ी का दर्द, 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज

चारू शर्मा ने भारतीय गेंदबाज खलील अहमद की बोली लगाते समय किस टीम ने ऊंची बोली लगाई इसको लेकर बड़ी चूक कर दी.

तेज गेंदबाज खलील अहमद को खरीदने के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच रेस चल रही थी. मुंबई इंडियंस ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई थी. इसके बाद चारू ने दिल्ली से पूछा कि क्या वह 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे. दिल्ली के किरण कुमार ग्रांधी ने पहले बोली लगाने के लिए पैडल उठाया, लेकिन तुरत उसे नीचे कर लिया.

यह भी पढ़ेंः IPL ऑक्शन ने बना दी जोड़ी, भाई से बिछड़े तो ‘जानी दुश्मन’ से जा मिले क्रुणाल पांड्या

यहीं पर चारू भूल गए कि मुंबई ने खलील पर कितनी बोली लगाई है. यहां से उन्होंने यह बोलना शुरू कर दिया कि दिल्ली ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई है. अब उन्होंने मुंबई से पूछा कि क्या वे खलील पर 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे. मुंबई ने ऐसा करने से मना कर दिया और खलील अहमद 5.25 करोड़ में दिल्ली की टीम में शामिल हो गए, जबकि मुंबई ने इस कीमत पर उन्हें खरीदने के लिए बोली लगाई थी.

यह भी पढ़ेंः इलेक्ट्रीशियन का बेटा जो IPL Auction में करोड़पति बन गया, मुंबई ने खरीदा है