Most runs in T20I; टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल (T20I) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी के साथ विराट कोहली T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं. विराट के नाम T20I में सर्वाधिक 3794 रन हैं. 

यह भी पढ़ें: Carpe Diem का क्या मतलब होता है? विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम बायो में क्यों लिखा है

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ एक यादगार पारी खेली. इस पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर 4 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में रोहित शर्मा महज 4 रन बनाकर आउट हुए और टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट से पिछड़ गए. 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने PAK के खिलाफ पारी को माना सर्वश्रेष्ठ, यहां देखें उनकी 5 बेस्ट T20I इनिंग्स

पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए मुकाबले से पहले विराट के 3712 T20I रन थे. वहीं, रोहित शर्मा के 3737 रन थे और वह विराट से 25 रन आगे थे. लेकिन 82 रन की शानदार पारी के चलते विराट ने मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को 53 रन पीछे छोड़ दिया है. 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन (Most runs in T20I)

विराट कोहली (इंडिया)- 110 मैच की 102 पारी में 51.97 की औसत और 138.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 3794 रन. नाबाद 122 सर्वाधिक. एक शतक, 34 अर्धशतक, 337 चौके और 113 छक्के. 

रोहित शर्मा (इंडिया)- 143 मैच की 135 पारी में 31.70 की औसत और 140.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 3741 रन. 118 रन बेस्ट स्कोर. रिकॉर्ड 4 शतक और 28 अर्धशतक, 337 चौके और 178 छक्के. 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली की धुआंधार पारी पर क्या बोलीं अनुष्का शर्मा? यहां देखें उनका लंबा पोस्ट

मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 122 मैच की 118 पारी में 31.81 की औसत और 135.70 की स्ट्राइक रेट के साथ 3531 रन. 

बाबर आजम (पकिस्तान)- 93 मैच की 88 पारी में 43.08 की औसत और 129.60 की स्ट्राइक रेट के साथ 3231 रन. 

पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)- 118 मैच की 117 पारी में 28.87 की औसत और 134.55 की स्ट्राइक रेट के साथ 3119 रन.