भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच हुए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत में 16 रनों से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए थे. जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 221 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई. इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव ने लाजवाब पारी खेली. वहीं, इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 10 बड़े रिकॉर्ड बनाए. चलिए आपको बताते हैं.

यह भी पढ़ें: VIDEO: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 मुकाबले में स्टेडियम में घुस आया सांप, फिर रोकना पड़ा खेल

1. टी-20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उच्चतम स्कोर

भारत- 237/3 (गुवाहाटी), 2022

वेस्टइंडीज- 236/6 (जॉबर्ग), 2015

इंग्लैंड- 234/6 (ब्रिस्टल), 2015

इंग्लैंड- 230/8 (मुंबई), 2016

2. भारत के लिए एक टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में सर्वाधिक चौके

42 बनाम श्रीलंका (इंदौर), 2017

38 बनाम दक्षिण अफ्रीका (गुवाहाटी) 2022

35 बनाम वेस्टइंडीज (मुंबई), 2019

3. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के पेसरों के लिए सबसे खराब ER (न्यूनतम 10 ओवर)

13.50- वेस्टइंडीज (जॉबर्ग) 2015

13.40- इंडिया (गुवाहाटी) 2022

13.02- इंग्लैंड (मुंबई) 2016

4. टी-20 इंटरनेशनल में रन रेट के हिसाब से भारत के लिए सबसे तेज 100+

14.57- सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली (42 गेंद पर 102 रन) बनाम दक्षिण अफ्रीका (गुवाहाटी) 2022

13.10- केएल राहुल और महेंद्र सिंह धोनी (49 बॉल पर 107 रन) बनाम वेस्टइंडीज (लॉडरहिल) 2016

13.02- केएल राहुल और रोहित शर्मा (76 बॉल पर 165 रन) बनाम श्रीलंका (इंदौर) 2017

यह भी पढ़ें: दीप्ति शर्मा रनआउट मामला: हर्षा भोगले के ट्वीट पर आगबबूला हुए बेन स्टोक्स, ट्विटर पर छिड़ी तीखी बहस

5. गेंदों का सामना करके टीम इंडिया के लिए सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल 50s

12- युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (डरबन) 2007

18- के एल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (दुबई) 2021

18- सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका (गुवाहाटी) 2022

19- गौतम गंभीर बनाम श्रीलंका (नागपुर) 2009

20- युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया (डरबन) 2007

20- युवराज सिंह बनाम श्रीलंका (मोहाली) 2009

6. गेंदों का सामना करके सबसे तेज 1000 T20I रन

573- सूर्यकुमार यादव (SR 174)

604- ग्लेन मैक्सवेल (SR 166)

635- कोलिन मुनरो (SR 157)

640- ईविन लुईस (SR 156)

654- थिसारा परेरा (153)

7. T20I में सर्वाधिक 50+ साझेदारियां

15- रोहित शर्मा और केएल राहुल

14- बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान

13- पी स्टर्लिंग और के ओ ब्रायन

8. T20Is में भारत के लिए सबसे अधिक साझेदारी रन

1744- रोहित शर्मा और केएल राहुल

1743- रोहित शर्मा और शिखर धवन

1094- रोहित शर्मा और विराट कोहली

यह भी पढ़ें: Irani Cup SAUR vs ROI: हनुमा शतक से चूके, सरफराज ने बनाए 138 रन, सकारिया ने चटकाए 5 विकेट

9. टी-20 इंटरनेशनल में 11000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली

10. सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में 20वां अर्धशतक और इस सीरीज का दूसरा अर्धशतक जड़ा