रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिकाना हक वाली MI केप टाउन (MI Cape Town) क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग (CSA T20 league) के आगामी सीजन में खेलती नजर आएगी. फ्रेंचाइजी ने गुरुवार 11 अगस्त को पांच खिलाड़ियों को साइन किए जाने की घोषणा की.
आधिकारिक घोषणा में कहा गया, “खिलाड़ी ‘वन फैमिली’ में शामिल होंगे और ब्लू-गोल्ड जर्सी में नजर आएंगे, जोकि फैंस के लिए MI फ्रेंचाइज की पहचान बन गया बन है. एमआई केप टाउन टीम में 3 विदेशी खिलाड़ी, 1 दक्षिण अफ़्रीकी कैप्ड खिलाड़ी और एक दक्षिण अफ्रीकी अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल है.”
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस ने दो नई टीमों का नाम-लोगो किया लॉन्च, विदेशी लीग में दिखाएंगी जलवा
एमआई केप टाउन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में कगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे पांच बड़े नाम शामिल हैं.
रिलीज में आगे कहा गया है, “पहचाने गए खिलाड़ी कई वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अनकैप्ड डेवाल्ड ब्रेविस का 2022 में मुंबई इंडियंस के साथ एक सफल सीजन रहा है. खिलाड़ियों को नीलामी से पहले टी20 लीग को गाइड करने वाले नियमों के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट में जोड़ा गया है.”
यह भी पढ़ें: Asia Cup Winners List 1984 to 2018: जानें अब तक किस टीम ने कब-कब जीता है क्रिकेट का एशिया कप
CSA T20 लीग के कुछ आकर्षक कॉन्ट्रैक्ट:
मुंबई इंडियंस – राशिद खान, लियाम लिविंगस्टोन, कैगिसो रबाडा, सैम करन, डेवाल्ड ब्रेविस.
चेन्नई सुपर किंग्स – फाफ डू प्लेसिस, मोइन अली.
दिल्ली कैपिटल्स – एनरिक नॉर्खिया.
सनराइजर्स हैदराबाद – एडेन मार्कराम.
राजस्थान रॉयल्स – जोस बटलर.
लखनऊ सुपर जायंट्स- डी कॉक.
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: आकाश चोपड़ा ने चुनी IND vs PAK मैच की प्लेइंग XI, अश्विन-कार्तिक को रखा बाहर
लीग की सभी टीमें आईपीएल फ्रेंचाइजीज ने खरीदीं
CSA T20 league की सभी 6 फ्रेंचाइजी के मालिक आईपीएल टीमों के भी मालिक हैं. जैसे मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने न्यूलैंड्स केपटाउन टीम खरीदी है. जबकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने वंडर्स जोहानेसबर्ग टीम को खरीदा है. इन सभी ने अपनी टीमों के नाम की भी घोषणा कर दी है.
साउथ अफ्रीका लीग की फ्रेंचाइजी और उनके मालिक
न्यूलैंड्स, केपटाउन – रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (मुंबई इंडियंस)
किंग्समीड, डरबन – आरपीएसजी स्पोर्ट्स लिमिटेड (लखनऊ सुपर जॉयंट्स)
सेंट जॉर्ज पार्क, पोर्ट एलिजाबेथ – सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड (सनराइजर्स हैदराबाद)
वांडरर्स, जोहानेसबर्ग – चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड
बोलैंड पार्क, पार्ल – रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप (राजस्थान रॉयल्स)
सुपरस्पोर्ट पार्क, प्रिटोरिया – जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स (दिल्ली कैपिटल्स)
यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती हैं शोएब अख्तर, हुए इमोशनल, VIDEO शेयर कर कही ये बात
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में सबसे ज्यादा बार पांच खिताब जीते हैं. खास बात ये है कि मुंबई इंडियंस को पांच ट्रॉफी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में ही मिली है. वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए 2022 का आईपीएल (IPL) सीजन सबसे खराब रहा. अंक तालिका में वह आखिरी नंबर पर रहे, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि अगले साल यानी 2023 में मुंबई इंडियंस छठी बार खिताब जरूर जीतेगी.