25 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार यानी आज साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लग रहा है. भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse)है, जो देश के  कई हिस्सों में शाम 4: बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट पर दिखाई देगा. देश में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल (Solar Eclipse Sutak Period) भी प्रभावी रहेगा जो सुबह 3 बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगा. सूर्य ग्रहण के खत्म होने पर सूतक का असर भी समाप्त हो जाता है. आइए जानते हैं कि क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण और भारत में किस राज्य में क्या है इस सूर्य ग्रहण का समय.

यह भी पढ़ें: सूतक काल और सूर्य ग्रहण हैं अलग-अलग चीजें, यहां आसान भाषा में समझे दोनों में अंतर

क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा धरती और सूर्य के मध्य से गुजरता है. सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं,

पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण. भारत में 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है. इसका मतलब है कि चंद्रमा आंशिक रूप से सूर्य पर गहरी छाया डालेगा. भारत में सूर्य ग्रहण का समापन सूर्यास्त के समय होगा. सूर्य ग्रहण को सीधे नहीं देखना चाहिए वरना इससे आंखों की रोशनी जा सकती है या आंखों को नुकसान भी हो सकता है. सूर्य ग्रहण के दौरान भारत में लगभग 40-50 प्रतिशत सूर्य चंद्रमा से ढका हुआ रहेगा. जिसे भारत के उत्तर पश्चिमी भागों में देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja Date and Time: गोवर्धन पूजा किस तारीख को और कितने बजे है? देखें शुभ मुहूर्त

जानें किस शहर में कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण

दिल्ली- 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक.

कोलकाता- 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक.

मुंबई- 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक.

चेन्नई- 5 बजकर 13 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट तक.

पटना- 4 बजकर 42 मिनट से 5 मिनट बजकर 14 मिनट तक.

जयपुर- 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक.

लखनऊ- 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक.

हैदराबाद- 4 बजकर 58 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक.

बैंगलोर- 5 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक.

लखनऊ- 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक.

हैदराबाद- 4 बजकर 58 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक.

बैंगलोर- 5 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक.

यह भी पढ़ें: Solar Eclipse 2022 in India date and time: सूर्य ग्रहण कितने बजे से लगेगा? यहां देखें समय सारणी

अहमदाबाद- 4 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक.

पुणे- 4 बजकर 51 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक.

नागपुर- 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक.

भोपाल- 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 47 मिनट तक.

चंडीगढ़- 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट तक.

मथुरा- 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट.