Surya Grahan 2023: आज 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. आज का सूर्य ग्रहण बहुत दुर्लभ है क्योंकि यह एक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है. यह निंगालू सूर्य ग्रहण आज सुबह 07:04 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा. यह दुर्लभ सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. इस सूर्य ग्रहण को दुनिया के कुछ ही हिस्सों में ही देखा जा सकेगा. हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, आप इस अद्भुत खगोलीय घटना को लाइव देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे और कहां देखें हाइब्रिड सूर्य ग्रहण.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan पर बन रहें है 5 संयोग, कुंभ समेत 4 राशियों के लिए होगा चमत्कार

सूर्य ग्रहण का समय 2023

सूर्य ग्रहण प्रारंभ समय: आज सुबह 07:04 बजे

सूर्य ग्रहण की समाप्ति का समय: आज दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर

सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 5 घंटे 25 मिनट

यह भी पढ़ें: Surya Grahan: 20 अप्रैल को साल के पहले सूर्य ग्रहण लगने पर जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

किन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण हमारे देश में नहीं दिखाई देने वाला है. इसे पश्चिम ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी तिमोर और पूर्वी इंडोनेशिया में देखा जा सकता है. इसके साथ-साथ इसे प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से भी देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Solar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए? जान लें वरना पनौती से हो जाएंगे बर्बाद

पर्थ वेधशाला और नासा से सूर्य ग्रहण की होगी लाइव स्ट्रीमिंग

अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा आज सुबह 8 बजे से इस दुर्लभ सूर्य ग्रहण का टेलिस्कोप व्यू ऑनलाइन दिखाएगा. इसके साथ ही नासा के वैज्ञानिक आपको सूर्य ग्रहण से जुड़ी जानकारी भी देंगे. नासा के अलावा पर्थ वेधशाला में सुबह 7 बजे से इस निंगालू सूर्य ग्रहण का सीधा प्रसारण करेगी.

यह भी पढ़ें: Kedar Yog: सूर्य ग्रहण के बाद 500 साल बाद बन रहा है केदार योग, 3 राशियों का भाग्य चमकेगा

क्यों लगता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है. सूर्य ग्रहण तब लगता है चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर साल राहु और केतु ग्रहण सूर्य और चंद्रमा को भस्म करने आते हैं, जिससे सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगता है.