KBC 14 Registration 16 April Question: लता मंगेशकर ने किस देशभक्ति गीत को पहली बार 1963 में लाइव गाया था, जिसके बारे में यहा जाता है कि उसे सुनकर पंडित जवाहर लाल नेहरू की आंखों में आंसू आ गए थे?

ऑप्शनः

A.ऐ मेरे वतन के लोगों

B.ऐसा देश है मेरा

C.ऐ मेरे प्यारे वतन

D.मेरे देश की धरती

उत्तर-A.ऐ मेरे वतन के लोगों

26 जनवरी, 1963 को जब लता मंगेशकर ने लाल किले पर ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाया था तो उस समय के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के आंखों में आंसू आ गए थे. इस गाने के बोल कवि प्रदीप ने लिखे थे, म्यूजिक सी. रामचंद्रा ने दिया था और लता मंगेशकर ने इस गाने को आवाज दी थी. आज भी इस गाने को ध्यान से सुनने पर हर कोई इमोशनल हो जाता है.

बात अगर लता मंगेशकर की करें तो वे भारतीय सिनेमा की दिग्गज गायिका थीं जिनका निधन 6 फरवरी, 2022 को 92 साल की उम्र में हुआ. लता मंगेशकर ने हिंदी के अलावा बांग्ला, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी सहित कई भाषाओं में गाया था. उन्होंने अपने पूरे करियर में 30 हजार से ज्यादा गाने अलग-अलग भाषाओं में गाए.

4. KBC 14: 4 फरवरी 2022 को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित किस घटना के 100 वर्ष पूरे हुए?

5. KBC 14: मूंगफली बेचने वाले भूबन बाद्यकर का कौन सा गाना साल 2022 की शुरुआत में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था?

6. KBC 14: यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन का नाम क्या था?

7. टैम्सिन ब्यूमोंट को LBW आउट कर कौन ODI अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 250 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी?

कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन (KBC 14) के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए हर रोज रात 9 बजे नए सवाल पूछे जा रहे हैं. अब तक आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आप अभी SonyLiv ऐप के जरिए आप अपना रजिस्ट्रेशन कर लीजिए. अब तक केबीसी 14 के रजिस्ट्रेशन के लिए आठ सवाल पूछे जा चुके हैं. 16 अप्रैल को पूछे गए सवालों का जवाब आप कल रात यानी 17 अप्रैल की रात 9 बजे से पहले तक दे सकते हैं.