Easter Wishes Images with Jesus: ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर संडे धूमधाम से मनाते हैं. गुड फ्राइडे पर वो जितना दुखी होकर शोक दिवस मनाते हैं उतनी ही खुशी उन्हें ईस्टर संडे पर होती है. मान्यता है कि गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था जिससे उनकी मौत हो गई थी. उनके शिष्य इस बात से काफी दुखी थे और प्रार्थना कर रहे थे कि तीसरे दिन संडे को ईसा मसीह चमत्कारिक रूप से जीवित हो गए और उस दिन को Easter Sunday 2023 के तौर पर मनाया गया. इस दिन प्रभु यीशु को याद करते हुए आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेस्ट विशेज भेजनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Easter Sunday 2023: क्यों मनाया जाता है ईस्टर संडे? जानें इसे मनाने का तरीका और महत्व भी

प्रभु यीशु को याद करते हुए भेजें हार्दिक शुभकामनाएं (Easter Wishes Images with Jesus)

1. ईस्टर एक ऐसा पर्व है जो
हमें आश्वासन देता है कि
ईश्वर पर विश्वास कभी मत खोना
हैप्पी ईस्टर संडे 2023

Easter Wishes Images with Jesus
ईस्टर संडे पर प्रभु यीशु के संदेश. (फोटो साभार: Unsplash)

2. ईस्टर का अर्थ जीवन और प्यार है
विश्वास और आशाओं का आधार है
यह जीसस में हमारे विश्वास को बढ़ाता है
यही बताता है कि जीसस हमारा संसार है
Happy Easter Sunday 2023

Easter Wishes Images with Jesus
गुड फ्राइडे पर भेजें गुड मॉर्निंग विश. (फोटो साभार: Pixabay)

3. जीवन में सुख है तो परेशानियां भी बहुत हैं
जीवन में लाभ है तो हानियां भी बहुत हैं
क्या हुआ जो प्रभु ने थोड़े गम दिए हैं
उनकी जीवन में मेहरबानियां भी बहुत हैं
ईस्टर की सभी को बहुत बहुत बधाई

Easter Wishes Images with Jesus
बाइबिल के 10 संदेश. (फोटो साभार: Unsplash)

4. उन चीजों का प्रभु यीशु का धन्यवाद करें
जिनसे आपको आशीष मिली है
उनके बलिदान को स्वीकार करें और
उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करें
हैप्पी ईस्टर संडे 2023

Easter Wishes Images with Jesus
गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को याद करते हैं. (फोटो साभार: Unsplash)

5. प्रभु यीशु तुम वापस आ गए
साथ अपने ज्ञान का भंडार ले आए
जिंदगी आपकी मेहरबानियों पर चल रही है
वरना जीवन पापों के सहारे चल रही है
हैप्पी ईस्टर संडे 2023

Easter Wishes Images with Jesus
इस बार गुड फ्राइडे 7 अप्रैल को पड़ रहा है.(फोटो साभार:Freepik)

6. लाता है हैप्पीनेस, लाता है प्यार
यह दिन दे सबको खुशियों की बहार
मन में ना रहे किसी के कोई गम
ईस्टर की मुबारकबाद देते हैं हम
Happy Easter 2023

Easter Wishes Images with Jesus
ईस्टर डे मनाने का कारण.(फोटो साभार:Freepik)

7. कभी हत्या ना करो, जो हिंसा करेगा वो सजा पाएगा
कभी गुस्सा ना करो, जो गुस्सा करेगा वो सजा पाएगा
अगर जीवन में बुरा करोगे तो बुरा होगा
किसी का किया कहां माफ किया जाएगा
ईस्टर संडे की हार्दिक शुभकामनाएं

Easter Wishes Images with Jesus
ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे का त्यौहार मनाते हैं.(फोटो साभार:Freepik)

8. जीत चूमे आपके कदम
हमेशा मुस्कुराओ ना रखो गम
नए साज का नया गीत गुनगुनाओ
प्रभु यीशु की कृपा पाओ तुम
हैप्पी ईस्टर 2023

Easter Wishes Images with Jesus
ईस्टर डे पर भेजें शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Unsplash)

9. जो तुम्हे एक हाथ मारे तो उसे माफ कर दो
जो गंदगी फैलाए तो खुद तुम उसे साफ कर दो
हिंसा ना करो और ना करने दो
जो तुमसे कोई खाने को मांगे तो अपने में से वो हाफ कर दो
हैप्पी ईस्टर 2023

ईस्टर डे पर भेजें शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Unsplash)
ईस्टर डे पर भेजें शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Unsplash)

10. आप और आपके परिवार पर
प्रभु यीशु की कृपा बनी रहे
ईस्टर की बहुत बहुत हार्दिक
शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: Easter Sunday Quotes in Hindi: प्रभु यीशु के संदेश हर किसी को भेजें, दें इस दिन की शुभकामनाएं