Savitribai Phule Jayanti 2023 Images, Status, Quotes in Hindi; सावित्रीबाई फुले एक भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और महाराष्ट्र की कवियित्री थीं. अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ महाराष्ट्र में उन्होंने भारत में महिलाओं के अधिकारों को बेहतर बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्हें भारत के नारीवादी आंदोलन की अग्रणी माना जाता है. सावित्रीबाई और उनके पति ने 1848 में पुणे में भारतीय लड़कियों के पहले आधुनिक स्कूल में से एक की स्थापना की. उन्होंने जाति और लिंग के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव और अनुचित व्यवहार को खत्म करने के लिए काम किया. सावित्रीबाई फुले की जयंती के दिन राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस (National Women Teachers Day) के रूप में मनाया जाता है. आइए सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शेयर करने के लिए उनकी तस्वीरें, स्टेटस और क्वोट देख लेते हैं. 

यह भी पढ़ें: 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस

* दलितों व महिलाओं के अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करने वाली, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

सावित्रीबाई फुले जयंती

भारत की प्रथम शिक्षिका, मनुवाद के खिलाफ ताउम्र संघर्षरत रहीं क्रान्तिज्योति माता सावित्री बाई फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि – कोटि नमन। जय सावित्री, जय भीम।

यह भी पढ़ें: Happy Women Teachers Day Wishes, Messages in Hindi: राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस पर दें बेस्ट विशेज

महान समाज सुधारक, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, मराठी कवयित्री, नारी सशक्तिकरण में अमूल्य योगदान देने वाली , वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाली क्रांतिज्योति सावित्रीबाईफुले जी की जयंती पर सादर नमन ।

सावित्रीबाई फुले जयंती। 

महान समाज सुधारक, देश की पहली महिला विद्यालय की संस्थापक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शत्-शत् नमन।

आप सभी देशवासियों को ज्ञान की देवी शिक्षा की देवी भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती पर हार्दिक मंगलकामनाएं।

सावित्रीबाई फुले जी को उनकी जन्म जयंती पर शत्-शत् नमन।

भारत में नारीवाद की रहीं ध्वजवाहक, महिला सशक्तिकरण, नारी शिक्षा और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई जैसे उनके अथक कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।

सावित्रीबाई फुले जयंती।

भारतीय नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता, महिला शिक्षा की की अग्रदूत, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन । महिला मुक्ति दिवस की शुभकामनाएं । 

यह भी पढ़ें: कौन थीं सावित्रीबाई फुले?

सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका (India’s First Women Teacher) थी. सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य किया.सावित्रीबाई फुले. ने महात्मा जोतीबा फुले ने मिलकर भारत का पहली महिला विद्यालय 1 जनवरी 1848 ई में पुणे के भीड़बाडा में खोला था. उससे पहले सावित्रीबाई फुले का अध्यापक प्रशिक्षण अहमदनगर के एक मिशनरी स्कूल में हुआ था. वहीं इस तथ्य को भी रेखांकित किया जाना जरूरी है कि वहां दूसरी छात्रा फातिमा शेख थीं. वहीं प्रथम मुख्य अध्यापिका सावित्रीबाई फुले व दूसरी अध्यापिका फातिमा शेख व सगुणा बाई थीं.