द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने राष्ट्रपति चुनाव में 21 जुलाई को जीत हासिल कर ली है. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति (President) बन गई हैं. उन्होंने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को बड़े वोट अंतर से हराया है. द्रौपदी मुर्मू की जीत तीसरे राउंड के वोट काउंटिंग में ही हो गई.

यह भी पढ़ें: क्या है संथाल जनजाति? जिससे द्रौपदी मुर्मू आती हैं

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी खेमे को क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) की वजह से एक बड़ा झटका लगा है. द्रौपदी मुर्मू ने क्रॉस वोटिंग के कारण बड़ी जीत हासिल की है. द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि द्रौपदी मुर्मू को सभी वोटों का लगभग 64.03 फीसदी मत मिला, जिसने विपक्षी दलों और यूपीए खेमे के भीतर भी दरार को उजागर कर दिया है. करीब आधा दर्जन गैर-एनडीए दलों के अलावा 17 सांसदों और करीब 104 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस-वोट किया.

यह भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा को कुल कितने वोट मिले, क्या है उन वोटों की वैल्यू

कहां कितने विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

बिहार- 6

अरुणाचल प्रदेश- 1 विधायक

गुजरात- 10

असम- 22

हरियाणा- 1

छत्तीसगढ़- 6

गोवा- 4

महाराष्ट्र- 16

मेघालय- 7

झारखंड-10

मध्यप्रदेश- 18

हिमाचल प्रदेश- 2

यह भी पढ़ें: Indian President List: भारत में अब तक कौन-कौन बन चुके हैं राष्ट्रपति

कहां कितने विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

आपको बता दें, राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की काउंटिंग कुल चार चरणों में की गई. राष्ट्रपति चुनाव के कुल 4754 वोट पड़े थे. इसमें लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और राज्यों के विधायकों ने वोट किया था. कुल 4754 वोटों में 4701 वोट वैध थे और 53 वोट अमान्य पाये गए.

यह भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत पर किसने क्या दी प्रतिक्रिया, जानें

वहीं कुल वोटों में द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले. वहीं, यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले. द्रौपदी मुर्मु के कुल 2824 वोटों की कुल वैल्यू 676803 थी. वहीं, यशवंत सिन्हा के 1877 वोटों की कुल वैल्यू 380177 रहीं. मुर्म को कुल 64.03 प्रतिशत वोट मिले. वहीं, सिन्हा को 35.97 प्रतिशत वोट मिले.

यह भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू की जीत पर यशवंत सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, उम्मीद है संविधान को बचाएंगी

 द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 को शपथ ग्रहण करेंगी. रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. 24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुने हुए नए राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए डिनर का आयोजन करेंगे. राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे यह डिनर होगा.