द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर ली है. उनकी टक्कर विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) से थी. राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की मतगणना 21 जुलाई को की गई. मुर्मू ने सिन्हा को बड़े वोट अंतर से हराया है. द्रौपदी मुर्मू की जीत तीसरे राउंड के वोट काउंटिंग में ही हो गई. जब उन्हें 50 फीसदी से अधिक वोट मिल गए थे. फाइनल काउंटिंग तक जीत का अंतर और बढ़ गया.

यह भी पढ़ेंः द्रौपदी मुर्मू की जीत पर यशवंत सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, उम्मीद है संविधान को बचाएंगी

आपको बता दें, राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की काउंटिंग कुल चार चरणों में की गई. राष्ट्रपति चुनाव के कुल 4754 वोट पड़े थे. इसमें लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और राज्यों के विधायकों ने वोट किया था. कुल 4754 वोटों में 4701 वोट वैध थे और 53 वोट अमान्य पाये गए.

यह भी पढ़ेंः Indian President List: भारत में अब तक कौन-कौन बन चुके हैं राष्ट्रपति

वहीं कुल वोटों में द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले. वहीं, यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले. द्रौपदी मुर्मु के कुल 2824 वोटों की कुल वैल्यू 676803 थी. वहीं, यशवंत सिन्हा के 1877 वोटों की कुल वैल्यू 380177 रहीं. मुर्म को कुल 64.03 प्रतिशत वोट मिले. वहीं, सिन्हा को 35.97 प्रतिशत वोट मिले.

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम में एक भी वोट नहीं मिले.

वहीं जीत के बाद राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी. मोदी ने दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके आवास पर प्रमाण पत्र सौंपा.

यह भी पढ़ेंः Droupadi Murmu Education: जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं द्रौपदी मुर्मू

 द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 को शपथ ग्रहण करेंगी. रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. 24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुने हुए नए राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए डिनर का आयोजन करेंगे. राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे यह डिनर होगा.