November 2023 Bank Holidays: दो दिन बाद नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा. नवंबर 2023 शुरू होते ही भारत में त्योहारों की बाढ़ आने वाली है. ऐसे में लोगों की नजर बैंकों की छुट्टी पर होती है. जो लोग यहां काम करते हैं उन्हें तो छुट्टियों में आराम मिल जाता है वहीं जिनका हर दिन का काम बैंक के जरिए ही होना है तो उन्हें छुट्टी से परेशानी होती है. सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) निर्धारित करती है और ये छुट्टी की लिस्ट आरबीआई एनुअल अपनी वेबसाइट पर शेयर करती है. नवंबर 2023 में अलग-अलग राज्यों के बैंक बंद रहेंगे तो वहीं कई जगह पूरे भारत के बैंक बंद रहते हैं. इसकी पूरी लिस्ट आपको पहले ही जान लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: November 2023 Upcoming Movies: UT69 और टाइगर 3 समेत बॉक्स ऑफिस पर आएंगी ये फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

नवंबर 2023 में कब कब होगी बैंकों में छुट्टी? (November 2023 Bank Holidays)

नवंबर 2023 के महीने में लगभग 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. ये छुट्टियां देश के अलग-अलग राज्यों में भी हैं और कुछ छुट्टी पूरे भारत के लिए हैं. इसी वजह दिवाली (Diwali 2023), गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2023), छठ (Chhath Puja 2023) जैसे बड़े त्योहार हैं. Reserve Bank of India की तरफ से जारी किये गए हॉलीडे लिस्ट में कई अवकाश राष्ट्रीय स्तर के हैं और उस दिन पूरे देश में बैंक सेवाएं बंद रहेंगी. यहां आपको उन छुट्टियों की पूरी लिस्ट के बारे में बताया गया है.

1 नवंबर 2023 को कन्नड़ राज्योत्सव, कुट, करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.

5 नवंबर, 2023 को रविवार है जिसके कारण पूरे भारत के बैकों में छुट्टी होगी.

10 नवंबर, 2023 को धनतेरस है और इसके कारण मेघालय के सभी बैंक बैंक बंद रहेंगे.

11 नवंबर, 2023 को दूसरा शनिवार है जिसके कारण पूरे भारत के बैकों में छुट्टी होगी.

12 नवंबर, 2023 को रविवार है और इसी दिन बड़ी दीपावली है लेकिन छुट्टी रविवार के कारण पूरे भारत में मान्य है.

13 नवंबर, 2023 को गोवर्धन पूजा, अन्नकूट पूजा, लक्ष्मी पूजा, परेवा के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों में छुट्टी रहेगी.

14 नवंबर, 2023 को भाईदूज के कारण गैंगटोक,इंफाल,कानपुर,कोलकता,लखनऊ,शिमला के बैंक बंद रहेंगे.

15 नवंबर, 2023 को चित्रगुप्त जयंती, निंगाल चक्कूबा के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.

19 नवंबर, 2023 को रविवार की छुट्टी पूरे भारत में रहेगी.

20 नवंबर, 2023 को छठ महापर्व के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे.

23 नवंबर, 2023 को सेंग कुट स्नेम, इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.

25 नवंबर, 2023 को चौथा शनिवार जिसके कारण पूरे भारत में छुट्टी रहेगी.

26 नवंबर, 2023 को रविवार है जिसके कारण पूरे भारत में छुट्टी रहेगी.

27 नवंबर, 2023 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा जिसके कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

30 नवंबर, 2023 को कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: November 2023 Vrat and Festivals List: दिवाली-छठ समेत नवंबर में कब-कब पड़ेंगे व्रत-त्योहार? यहां देखें पूरी लिस्ट