Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की पूरी तैयारी हो चुकी है. 14 अक्टूबर को आध्र प्रेदश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहल 2.35 बजे दोपहर को Chandrayaan 3 की लॉन्चिंग होगी. इस मिशन से पूरे देश की उम्मीद जुड़ी है. इस काम ISRO अंजाम देनेवाला है. अगर आपका सीधा प्रसारण देखना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल पर ही इसे स्ट्रीम कर सकते हैं.

Chandrayaan 3 लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण

चंद्रयान 3 मिशन के लॉन्चिंग को आप ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप इसरो के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं. 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग को लाइव देखकर इस एतिहासिक पल के आप गवाह बन सकते हैं. चंद्रयान-3 के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है.

चंद्रयान 3 से है काफी उम्मीद

चंद्रयान-3 में चंद्रयान-2 की तुलना में काफी बदलाव किए गए हैं. लैंडर विक्रम के पैरों को और मजबूती दी गई है. नए सेंसर लगाए गए हैं. इसे सोलर पैनल से लैस किया गया है. सबसे बड़ा परिवर्तन जो हुआ है वह है लैंडिंग क्षेत्र का विस्तार.आपको बता दें कि यह इसरो का तीसरा चंद्र मिशन है. चंद्रयान-1 को वर्ष 2008 में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था, उस समय इसरो ने चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं की खोज की थी. इसके बाद साल 2019 में सितंबर 2019 में चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के आखिरी क्षणों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चंद्रयान की विफलता से मिशन से जुड़े वैज्ञानिक भी काफी निराश थे. चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का अनुवर्ती है. चंद्रयान-2 मिशन के सफल नहीं होने के कारणों का अध्ययन करने के बाद चंद्रयान-3 को कई स्तरों पर अपग्रेड किया गया है, ताकि इस बार मिशन की सफलता सुनिश्चित की जा सके.

अब तक चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सिर्फ तीन देशों अमेरिका, रूस और चीन को ही कामयाबी मिली है. अगर भारत का ये मिशन सफल हो जाता है तो भारत का भी नाम इस लिस्‍ट में शामिल हो जाएगा.