Home > Himachal Pradesh Elections 2022: भाजपा ने जारी की इन‌ 40 स्टार कैंपेनर की लिस्ट, आप भी देखें
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

Himachal Pradesh Elections 2022: भाजपा ने जारी की इन‌ 40 स्टार कैंपेनर की लिस्ट, आप भी देखें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी की. चलिए आपको डिटेल में जानकारी देते हैं.

Written by:Vishal
Published: October 21, 2022 07:00:39 New Delhi, Delhi, India

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Elections 2022) का मतदान 12 नवंबर 2022 को होना है. वहीं, नतीजे 8 दिसंबर 2022 को आएंगे. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ‘मिशन रिपीट’ की तैयारियों में जुट चुकी है. उन्होंने अपने उम्मीदवारों के ऐलान के बाद स्टार कैंपेनर की लिस्ट भी जारी की है. बीजेपी ने शुक्रवार 21 अक्टूबर 2022 को 40 सदस्यों वाली स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की. इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव वोटिंग से जुड़ी जरूरी बातें, देखें पूरा डेटा

आप देख सकते हैं कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है. इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, बीएल संतोष, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आदि का नाम हैं. बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग सिंह ठाकुर, वीके सिंह, हरदीप पुरी का नाम भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Elections 2022: 80 साल से ऊपर के मतदाता घर बैठे डाल सकेंगे वोट, जानें कैसे

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम भी शामिल

भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हिमाचल प्रदेश के अलावा 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया है. इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh BJP candidate list 2022: बीजेपी के 62 प्रत्याशी घोषित, जानें किसे कहां से मिला टिकट

हिमाचल प्रदेश चुनाव की जरूरी तारीख

नोटिफिकेशन- 17 अक्टूबर 2022 को

नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 25 अक्टूबर 2022

स्क्रूटनी की तारीख- 27 अक्टूबर 2022

नाम वापसी की तारीख- 29 अक्टूबर 2022

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh BJP candidate list 2022: बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

वोटिंग तारीख- 12 नवंबर 2022

वोटिंग की गिनती- 8 दिसंबर 2022

10 दिसंबर 2022 तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved