Shanivar Daan Ke Niyam In Hindi: सप्ताह में शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित माना गया है. मान्यतानुसार,  ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव (Shanivar ke Upay) न्याय के देवता हैं, जो हर जीव को उसके कर्मों के अनुसार उचित फल देते हैं. शनिदेव जिस पर प्रसन्न हो जाते हैं, उसका भाग्य उदय हो जाता है. वहीं अगर किसी पर शनिदेव की अशुभ छाया पड़ती है, तो उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं और उसे हर क्षेत्र में असफलता ही हाथ लगती है. गौरतलब है कि शनिवार के दिन (Shanivar Daan Ke Niyam) कुछ चीजों का दान वर्जित माना गया है. इसलिए उन चीजों का दान नहीं करना चाहिए, वरना आपको बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. चलिए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: Vaishakh Maas 2023 Upay: वैशाख मास में करें ये आसान से उपाय, धन के साथ होगी सुख-समृद्धि की वर्षा!

1- पीली वस्तुओं का दान

शनिवार के दिन आपको भूलकर भी हल्दी का दान नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही इस दिन आपको किसी भी पीली वास्तु का दान नहीं करना चाहिए. मान्यतानुसार, पीली वस्‍तुओं का संबंध बृहस्पति ग्रह से  है और शनि और बृहस्पति आपस में शत्रु होते हैं. इसलिए शनिवार को पीली वस्‍तुएं जैसे सोना, पीतल, गेहूं, हल्दी और पीले वस्त्रों को खरीदने और दान करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2023: साल के पहले सूर्यग्रहण में 100 साल बाद दिखेगा सूर्य के तीन रूप, वैज्ञानिकों ने कहा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण

2- सफ़ेद वस्तुओं का दान

शनिवार के दिन सफेद चीजों का दान नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि सफ़ेद चीजों का संबंध चन्द्रमा से है, इसलिए आपको किसी भी सफ़ेद चीज का दान नहीं करना चाहिए. इससे आपको नुकसान हो सकता है. इस दिन आप सफेद चीजों जैसे चावल, चीनी, चांदी आदि का दान न करें. इससे आपको लाभ की जगह हानि होने लगती है.

यह भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2023 Daan Samagri: वरुथिनी एकादशी पर दान करें ये 5 चीजें, धन के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान!

3- लाल वस्तुओं का दान

शनिवार के दिन आपको किसी भी लाल वस्तु का दान नहीं करना चाहिए, इससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं और आपको काफी कष्ट भी देत हैं. दरअसल लाल रंग का संबंध सूर्य से होता है, सूर्य और शनि आपस में शत्रुता रखते है. इसीलिए लाल रंग की चीज़ें भी शनिवार के दिन दान नहीं करनी चाहिए न ही लाल चीज़ो का इस्तेमाल करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)