Falgun Purnima Ke Upay Hindi: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का अधिक महत्व होता है. प्रत्येक महीने के हर पक्ष में पूर्णिमा तिथि पड़ती है. इस दिन व्रत, गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दान करने का महत्व होता है. परंतु फाल्गुन माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है. जिसका जिक्र धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है. क्योंकि फाल्गुन की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है. इस बार फाल्गुन पूर्णिमा 07 मार्च को है. ऐसा कहा जाता है कि पूर्णिमा तिथि का संबंध चंद्र देवता से है. इसलिए इस पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है. चलिए जानते हैं फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan Puja Samagri List in Hindi: होलिका दहन की पूजा इन चीजों के बिना है अधूरी, देखें लिस्ट

फाल्गुन पूर्णिमा के उपाय  (Falgun Purnima Ke Upay)

1. शास्त्रों के मुताबिक, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी अवतरित हुई थी. यही कारण है कि इस दिन मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा की जाती है. इससे इंसान को धन- वैभव की प्राप्ति होती है.

2. इसके अलावा पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा की पूजा-अर्चना करें. क्योंकि पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी सौलह कलाओं के साथ आसमान में उदित रहता है. मान्यता है कि चंद्रमा की पूजा करने से इंसान को आरोग्य की प्राप्ति होती है और इसके साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan Timing 2023: होलिका दहन का सही समय क्या है? यहां पाएं सटीक जानकारी

3. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन आप पीपल के पेड़ की पूजा करें और जल में दूध मिलाकर पेड़ को चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं. कहा जाता है कि ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में खुशहाली आती है.

4. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन श्री सूक्त का पाठ, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. इससे आपकी मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है.

फाल्गुन पूर्णिमा डेट और शुभ मुहूर्त (Falgun Purnima Date and Shubh Muhurat)

फाल्गुन माह में पूर्णिमा 07 मार्च को मनाई जाएगी. पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 06 मार्च 2023 को शाम 04 बजकर 17 मिनट पर होगा. इस तिथि का समापन इसके अगले दिन यानि 07 मार्च 2023 को शाम 06 बजकर 09 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार 07 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा व्रत का मान रहेगा.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2023 Totke: होलिका दहन की रात पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय, रिश्तों में आएगी मिठास और बढ़ेगी सुख-समृद्धि

चंद्रोदय समय – शाम 06.19 (7 मार्च 2023)
स्नान मुहूर्त – सुबह 05.07 – सुबह 05.56 (7 मार्च 2023)
लक्ष्मी पूजा (निशिता काल मुहूर्त) – प्रात: 12.13 – प्रात: 01.02 (8 मार्च – लक्ष्मी पूजन के लिए मध्यरात्रि का समय उत्तम माना जाता है)
होलिका दहन मुहूर्त – शाम 06.31 – रात 08.58 (7 मार्च 2023)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)