Chandra Grahan 2022: साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 (Chandra Grahan Date) को लगने जा रहा है. ग्रहण एक ऐसा काल होता है, जिसमें शुभ काम करने की मनाही होती है. ग्रहण के दौरान पूजा- पाठ करना भी सही नहीं माना जाता. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ा था और 15 दिन के बाद आज दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है. कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima) को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. 

यह भी पढ़ें: Lunar Eclipse 2022: जानें 8 नवंबर को आपके शहर में कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण

हिन्दू मान्यता के मुताबिक, अगर कोई चंद्र ग्रहण के बाद दान करता है. तो उसे नौकरी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के बाद किन चीजों का दान करने से लाभ होता है.

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए और क्या नहीं

चंद्र ग्रहण के बाद करें इन चीजों का दान

1.हिंदू धर्म में ग्रहण के बाद दान का विशेष महत्व है. चंद्र ग्रहण खत्म होने बाद दूध और कपड़े आदि का दान करें. माना जाता है कि ये काम करने से संतान संबंधी मामलों में लाभ मिलता है.

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण में जरूर करें ये 3 उपाय, जीवन से परेशानी रहेगी दूर!

2.चंद्रमा का संबंध सफेद वस्तुओं से है. ग्रहण के वक्त सफेद रंग की चीजों का दान करना महत्वपूर्ण माना जाता है. तो ऐस में आप चंद्र ग्रहण के बाद सफेद वस्त्र या चीनी का दान करें. इससे घरेलू कलह दूर होती है.

3.अगर आप जॉब की तलाश में है. तो चंद्र ग्रहण के बाद सफेद मोती से बना आभूषण को किसी इंसान को दान करें. यह सफेद मोती का दान इसीलिए शुभ माना जाता है क्योकि सफेद मोती को चंद्रमा का कारक माना गया है.

यह भी पढ़ें: Lunar Eclipse पूर्णिमा पर ही क्‍यों लगता है, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

4.धार्मिक मान्यता के मुताबिक, चावल सुख-समृद्धि का सूचक है. आप चंद्र ग्रहण के बाद सफेद चावल और दूध का दान करें.

चंद्र ग्रहण का समय

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 कार्तिक मास की पूर्णिमा को लगने वाला है. यह भारत में भी दिखाई देगा,जिसका समय होगा .

8 नवंबर 2022 शाम के करीब 5 बजे के बाद शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. भारत में इसका समय करीब डेढ़ घंटा रहेगा.

चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाता है. चंद्रग्रहण को लेकर 8 नवंबर की सुबह 7:51 बजे से सूतक लग गए है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है