Maha Shivratri Good Morning Images, Wishes,Status in Hindi: शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व हर त्योहार से बढ़कर होता है. वैसे तो हर महीने शिवरात्रि पड़ती है लेकिन ऐसी मान्यता है कि भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि तिथि को हुआ था और उसी दिन से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. ज्यादातर लोग अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं लेकिन अगर सच्चे मन से इस दिन कोई भी उपवास रहे तो उनकी मनोकामनाएं महादेव पूरी करते हैं. इस दिन की शुरुआत आप दूसरों को शुभकानाएं देकर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Puja and Fast timing: महाशिवरात्रि के दिन किस समय करें पूजा, जानें व्रत रखने का सही मुहूर्त

महाशिवरात्रि की शुरुआत इन गुड मॉर्निंग विशेज से करें (Maha Shivratri Good Morning Images)

1. कर्ता करे ना कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
शिव से बड़ा ना कोय
Happy Shivratri

Maha Shivratri Good Morning Images
महाशिवरात्रि की भेजें शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Pixabay)

2. शिव की ज्योति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुरूर मिलता है
जो भी जाता है महादेव के द्वार
कुछ ना कुछ जरूर मिलता है
हैप्पी महाशिवरात्रि

Maha Shivratri Good Morning Images
महाशिवरात्रि की भेजें शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Pixabay)

3. आज जमा लो भांग का रंग
आपका जीवन बीते खुशियों के संग
भोलेनाथ की कृपा आपके ऊपर बरसे
दिल में उठती रहें भक्ति की तरंग
हैप्पी महाशिवरात्रि आप सभी को

Maha Shivratri Good Morning Images
महाशिवरात्रि की भेजें शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Pixabay)

4. शिव सत्य है, शिव अनंत है
शिव अनादि है, शिव भगवंत है
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है
शिव शक्ति है, शिव ही भक्ति है
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Maha Shivratri Good Morning Images
महाशिवरात्रि की भेजें शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Pixabay)

5. जगह-जगह में शिव है
हर जगह में शिव है
है वर्तमान में शिव
भविष्य में भी शिव है
हर हर महादेव

Maha Shivratri Good Morning Images
महाशिवरात्रि की भेजें शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Pixabay)

6.उसने जगत बनाया है
कण-कण में वही समाया है
दुख भी सुख सा बीतेगा
सिर पर जब महादेव का साया है
महाशिवरात्रि का पर्व आपके लिए
ढेरों खुशियां लेकर आए

Maha Shivratri Good Morning Images
महाशिवरात्रि की भेजें शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Pixabay)

7. ये कैसी घटा छाई है, हवा में नई सुर्खी आई है
फैली है जो सुगंध हवा में, जरूर महादेव की महाशिवरात्रि आई है
शिवरात्रि की हार्दिक शुभकानाएं, हर हर महादेव

Maha Shivratri Good Morning Images
महाशिवरात्रि की भेजें शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Pixabay)

8. दुख दरिद्रता नष्ट होवे, सुख समृद्धि द्वार होवे
महाशिवरात्रि पर आपके सभी दुखों का नाश होवे
आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Maha Shivratri Good Morning Images
महाशिवरात्रि की भेजें शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Pixabay)

9. महाकाल का नारा लगा के दुनिया पर हम छाए हैं
दुश्मन भी छुपकर बोले महाकाल के भक्त आए हैं
हर हर महादेव, महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं..

Maha Shivratri Good Morning Images
महाशिवरात्रि की भेजें शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Pixabay)

10. मेरे शंभु बाबा मेरे भोलेनाथ
तीनों लोक में तू ही तू
धूप दीप पुष्प क्या
मन करे जीवन ही अर्पण कर दूं
ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2023 Bhog in Hindi: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?