कुछ ही समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022)
शुरू होने वाले हैं. इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बर्मिंघम (Birmingham) में होने जा रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है
कि मल्टी-स्पोर्ट प्रतियोगिता के रूप में खेले जाने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरूआत
कब और किसके द्वारा की गयी और इसमें कौन कौन से देश हिस्सा लेते हैं. तो चलिए हम
आपको बताते हैं. दरअसल कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत सन् 1930 में ब्रिटिश साम्राज्य
द्वारा की गयी थी. जिसमें सिर्फ कॉमनवेल्थ नेशन और संबंधित क्षेत्र ही हिस्सा लेने
के लिए योग्य हैं. कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस, यह 54 संप्रभु देशों का एक स्वैच्छिक ग्रुप
है. जिसमें से अधिकांश तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य या उसके आश्रितों के उपनिवेश
हुआ करते थे. हालांकि वैश्विक स्तर पर बदलते राजनीतिक समीकरण
के चलते कई देशों ने इस समूह से खुद अलग कर लिया है.
यह भी पढ़ें:Commonwealth Games 2022: भारतीय एथलीटों की पूरी लिस्ट यहां देखें
अगर सबसे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स की बात की जाए
तो वह 1930 में हैमिल्टन(Hamilton)
में आयोजित हुए थे. जिसमें 11 देशों ने इसमें भाग लिया था. जिसमें मेजबान कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, बरमूडा, ब्रिटिश गुयाना, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूफाउंडलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेल्स शामिल थे.
उसके बाद से इसमें भाग लेने वाले देशों और क्षेत्रों में काफी वृद्धि हुई है. आपको
बता दें कि जिसमें से छह देश ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स अब तक सभी 21
कॉमनवेल्थ गेम्स के संस्करणों का हिस्सा रहे चुके हैं. साल 2018 में आस्ट्रेलिया
के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 71 अलग-अलग टीमों ने भाग लिया था.
जिसमें कई देशों के अलावा कई डिपेंडेंट टेरिटरीज ने अपने झंडे के नीचे इन गेम्स
में हिस्सा लिया था.
यह भी पढ़ें:Commonwealth Games 2022: पहली बार होगा महिला क्रिकेट, जानें और भी खास बातें
वर्तमान में बर्मिंघम में होने जा रहे 2022
राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 72 देश और क्षेत्रों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा
रही है. जिसमें मालदीव के दोबारा जुड़ने की बात सामने आ रही है, जो कि साल 2016
में अलग हो गया था. हालांकि ये एशियाई देश 2020 में दोबारा राष्ट्रमंडल देशों में
शामिल हो गया है. इसलिए बर्मिंघम में भाग लेने की उसकी काफी उम्मीद मानी जा रही है.
यह भी पढ़ेंः CWG 2022 Medal: शानदार होगा विजेताओं को मिलने वाले पदक, जानें खासियत
ब्रिटेन के बर्मिंघम में 28 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज होगा, जो 8 अगस्त को समाप्त होगा. जिसका
कॉमनवेल्थ में शामिल सभी देश बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, हरमनप्रीत संभालेंगी कमान
Commonwealth Games
2022 में हिस्सा लेने वाले सभी देशों और क्षेत्रों की सूची
1. एंगुइला
2. एंटीगुआ और बारबुडा
3. ऑस्ट्रेलिया
4. बहामास
5. बांग्लादेश
6. बारबाडोस
7. बेलीज
8. बरमूडा
9. बोत्सवाना
10. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स
11. ब्रुनेई
12. कैमरून
13. कनाडा
14. केमैन आइलैंड्स
15. कुक आइलैंड्स
16. साइप्रस
17. डोमिनिका
18. इंग्लैंड
19. इस्वातिनी
20. फाकलैंड द्वीप समूह
21. फिजी (देश)
22. घाना (देश)
23. जिब्राल्टर
24. ग्रेनेडा
25. ग्वेर्नसे
26. गुयाना
27. भारत
28. आइल ऑफ मैन
29. जमैका
30. जर्सी
31. केन्या
32. किरिबाती
33. लेसोथो
34. मलावी
35. मलेशिया
36. मालदीव
37. माल्टा
38. मॉरीशस
39. मोंटसेराट
40. मोजाम्बिक
41. नामीबिया
42. नौरू
43. न्यूजीलैंड
44. नाइजीरिया
45. नियू
46. नॉरफॉक द्वीप
47. उत्तरी आयरलैंड
48. पाकिस्तान
49. पापुआ न्यू गिनी
50. रवांडा
51. समोआ
52. स्कॉटलैंड
53. सेशेल्स
54. सिएरा लियोन
55. सिंगापुर
56. सोलोमन द्वीप समूह
57. दक्षिण अफ्रीका
58. श्रीलंका
59. सेंट हेलेना
60. सेंट किट्स एंड नेविस
61. सेंट लूसिया
62. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
63. तंजानिया
64. गाम्बिया
65. टोंगा
66. त्रिनिदाद और टोबैगो
67. तुर्क और कैकोस द्वीप समूह
68. तुवालु
69. यूगांडा
70. वानुआटु
71. वेल्स
72. जाम्बिया