आमतौर पर लड़कियों के लिए कहा जाता है कि वह मन में कोई बात नहीं रख पातीं. ऐसा कहना सही है कि अगर आप किसी लड़की से दोस्ती करना चाहते हैं, तो पहले उसे अच्छी तरह जान लें. महिलाओं की पसंद नापसंद को समझना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन अगर आप किसी लड़की के खास दोस्त या पार्टनर बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लड़कियों के कुछ ऐसे सीक्रेट्स जानने होंगे, जिन्हें वे अपने दिल में ही रखती हैं.

लड़कियों कैसे लड़के पसंद होते हैं?

WebMD के मुताबिक, लड़कियों को आंखों में आंखे डालकर बात करने वाले लड़के पसंद आते हैं. आंखों में देखकर बात करने वाले लड़के अधिक कॉन्फिडेंट लगते हैं और इन आदतों को लड़कियां पसं करती हैं. अगर कोई इधर-उधर देखकर बात करे, तो लड़कियों को यह पसंद नहीं आता.

यह भी पढ़ें: Online Dating Apps का इस्तेमाल करते हैं? तो जानें धोखाधड़ी से बचने के टिप्स

जजमेंटल लड़के नहीं पसंद

लड़कियों को जजमेंटल लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते. कोई लड़की नहीं चाहती कि उसका दोस्त या पार्टनर उसे बिना जाने जज करे. लड़के कई बार लड़कियों को किसी भी बात को लेकर जज करने लगते हैं कि लड़कियों को ऐसा नहीं करना चाहिए, वैसा नहीं करना चाहिए. इन बातों को लड़कियां बिल्कुल नहीं पसंद करतीं.

यह भी पढ़ें: ये 5 बातें लड़कियां भूलकर भी पार्टनर से नहीं करती शेयर, जानें क्या हैं वे?

सरप्राइज से मिलती है खुशी

हर लड़की को सरप्राइस काफी पसंद होते हैं. भले ही वे कभी भी इस बात को जाहिर नहीं करेंगी, लेकिन हर लड़की को सरप्राइज पसंद होते हैं. अब चाहे वह आपकी दोस्त, गर्लफ्रेंड, बहन या वाइफ कोई भी हो. लड़कियों के लिए जरूरी नहीं कि आप बड़े गिफ्ट्स लाएं, उन्हें छोटे-छोटे सरप्राइज से भी खुशी मिलती है.

यह भी पढ़ें: अगर कोई पुरुष धोखा देते वक्त बना रहा है बहाना, तो इन 7 संकेतों से पहचानें

रिस्पेक्ट और खुशी देने वाले लड़के अच्छे लगते हैं

लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर या दोस्त, उनकी रिस्पेक्ट करे, उनके फैसलों का सम्मान करे और जीवन में आगे बढ़ने में मदद करे. इसके अलावा, लड़कियां चाहती हैं कि जिससे वह बात करते हैं, वह लड़का समय पर बातों का रिस्पोन्स करे और हंसी-मजाक करे. हंसी-मजाक करने से दोनों ही लोगों की बॉन्डिंग अच्छी होती है.

यह भी पढ़ें: 8 पत्नियों के साथ रहता है ये युवक, सभी के साथ रोमांस के लिए बनाए हैं ये नियम, जानें