Constitution Day 2022 Wishes, Quotes, Messages in Hindi: भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए 26 नवंबर की तारीख बेहद खास मानी जाती है.यह दिन भारत के लोगों के लिए अधिक खास है. जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था. लेकिन इसको स्वीकार किए जाने के 2 माह बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान को लागू किया गया था.प्रत्येक साल हमारे मौलिक अधिकार और कर्तव्यों की याद दिलाने के लिए 26 नवंबर संविधान दिवस मनाया जाता है. संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस भी कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: Constitution Day 2022: भारत का संविधान कितने दिन में बना? जानें इतिहास

इस खास मौके पर आप अपने परिजनों और दोस्तों को संविधान दिवस की बधाई संदेश देकर उन्हें विश कर सकते हैं. आप इन मैसेज (Constitution Day Message),कोट्स (Constitution Day Quotes), वॉलपेपर्स (Constitution Day Wallpaper) के जरिए संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

1.दर्जनों भाषा, सैंकड़ों विधि, हजारों विधान हैं,

जो जोड़कर सबको साथ रखे, वो भारत का संविधान है.

संविधान दिवस 2022 की शुभकामनाएं

2.भारत का संविधान देश की एकता और अखंडता को अपने में संजोए हुए है।

समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

3.लोकतांत्रिक भारत की आत्मा और देश के आम जनमानस की शक्ति के प्रतीक

संविधान दिवस 2022 की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: संविधान दिवस के मौके पर दें ये शानदार स्पीच, सुनने वाला बच्चा-बच्चा हो जाएगा आपका फैन!

4.आओ झुक कर सलाम करे उनको,

जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है,

खुशनसीब होता है वो खून,

जो देश के काम आता है

संविधान दिवस 2022 की शुभकामनाएं

5.संविधान देता है समानता का अधिकार,

अब इंसान नहीं कर सकता है इंसान का तिरस्कार

संविधान दिवस 2022 की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: बिहार में चोरों का कारनामा सुनकर पहले आएगी आपको हंसी, फिर रह जाएंगे हैरान

6.हर किसी के हितों की रक्षा हो ऐसा विधान है ,

सबको जोड़कर रखे ऐसा भारत का संविधान है

संविधान दिवस 2022 की शुभकामनाएं