KBC 2021, Offline Quiz, 31st August, 24×7 Quiz, KBC offline quiz answers today; प्रश्न: मीन कैम्फ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई थी? 

ऑप्शन:

A. जोसेफ स्टालिन 

B. एडोल्फ हिटलर 

C. बेनिटो मुसोलिनी 

D. इवा ब्रौन 

उत्तर: B. एडोल्फ हिटलर

मीन कैम्फ जर्मनी के तानाशाह और पूर्व चांसलर एडोल्फ हिटलर द्वारा लिखित एक पुस्तक है. इसमें हिटलर की आत्मकथा के साथ-साथ उसकी राजनीतिक विचारधारा और जर्मनी के बारे में उसकी योजनाओं का वर्णन है. यह पुस्तक दो भागों में छपी – पहला भाग सन् 1925 में और दूसरा भाग सन् 1926 में छपा. इस पुस्तक को हिटलर के सहायक रुडोल्फ़ हेस ने संपादित किया था.

नवंबर 1923 में राजनीतिक वजहों से जेल में कैद होने पर हिटलर ने अपनी इस किताब को बोलना शुरु किया जिसे हेस लिखता गया. लेखन के दौरान हिटलर को लगा कि यह पुस्तक दो हिस्सों में होनी चाहिए. लैंड्सबर्ग जेल के जेलर के अनुसार हिटलर को ऐसा लगता था कि यह पुस्तक कई हिस्सों और संस्करणों में छपेगी और इससे मुकदमें में होने वाले खर्च की भरपाई हो सकेगी.  2016 में बवैरियाई सरकार के इस पुस्तक पर एकाधिकार (कॉपीराइट) खत्म होने के बाद मीन कैम्फ सन 1945 के बाद एक बार फिर जर्मनी में प्रकाशित होना शुरु हुई.

भारतीय कलिनरी फोरम द्वारा आयोजित 16वें वार्षिक शेफ अवॉर्ड्स में गोल्डन हैट पुरस्कार किसने जीता?

माचू पिचु के खंडहर किस देश में हैं?

मीन कैम्फ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई थी?

भगवान मुरुगन को किस अन्य नाम से जाना जाता है?

कंप्यूटर में ओ एस का पूर्ण रूप क्या है?

क़ुतुब मीनार किस वर्ष में बनाया गया था?

वर्ष 2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ पॉप सोलो प्रदर्शन के लिए ग्रैमी पुरस्कार किसने जीता था?