KBC 14 2022 Daily Pari Match Quiz 30 October, 24×7 Quiz, KBC Pari Match Quiz answers today: इनमें से कौन सा ग्रह सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने के लिए 165 वर्ष लेते हैं?

ऑप्शन:

A. यूरेनस

B. शनि

C. नेपच्यून

D. प्लूटो

उत्तर: C. नेपच्यून

इनमें से नेपच्यून ग्रह सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने के लिए 165 वर्ष लेते हैं. नेपच्यून को वरुण भी कहते हैं. ये सौरमंडल में सूर्य से आठवां ग्रह है. व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का चौथा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर तीसरा बड़ा ग्रह है. वरुण को सूरज की एक पूरी परिक्रमा करने में 165 वर्ष लगते हैं, यानि एक वरुण वर्ष 165 पृथ्वी वर्षों के बराबर होता है. हमारे सौर मण्डल में चार ग्रहों को गैस दानव कहा जाता है, क्योंकि इनमें मिटटी-पत्थर की बजाय अधिकतर गैस है और इनका आकार बहुत ही विशाल है. वरुण इनमे से एक है – बाकी तीन बृहस्पति, शनि और अरुण (युरेनस) हैं. इनमें से अरुण की बनावट वरुण से बहुत मिलती-जुलती है. अरुण और वरुण के वातावरण में बृहस्पति और शनि के तुलना में बर्फ़ अधिक है – पानी की बर्फ़ के अतिरिक्त इनमें जमी हुई अमोनिया और मीथेन गैसों की बर्फ़ भी है. वरुण पहला ग्रह था जिसकी अस्तित्व की भविष्यवाणी उसे बिना कभी देखे ही गणित के अध्ययन से की गयी थी और जिसे फिर उस आधार पर खोजा गया. यह तब हुआ जब अरुण की परिक्रमा में कुछ अजीब गड़बड़ी पायी गयी जिनका अर्थ केवल यही हो सकता था के एक अज्ञात पड़ौसी ग्रह उसपर अपना गुरुत्वाकर्षक प्रभाव डाल रहा है. खगोल में खोजबीन करने के बाद यह अज्ञात ग्रह 23 सितम्बर 1946 को पहली दफ़ा दूरबीन से देखा गया और इसका नाम “नॅप्टयून” रख दिया गया. “नॅप्टयून” प्राचीन रोमन धर्म में समुद्र के देवता थे, जो स्थान प्राचीन भारत में “वरुण” देवता का रहा है, इसलिए इस ग्रह को हिन्दी में वरुण कहा जाता है.

KBC 2022, Daily Pari Match Quiz, 30 October के सभी सवाल और उनके जवाब