REET Result 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (Rajasthan Teacher Eligibility Test 2022) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. पिछले कई दिनों से उम्मीदवार रीट परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 दी है वह रिजल्ट (Result 2022) जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर अपने परिणाम जाकर कर चेक कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: CM शिवराज ने किया का बड़ा ऐलान, MPPSC के लिए अधिकतम आयु सीमा में मिलेगी छूट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) जल्द ही राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (आरईईटी 2022) का रिजल्ट जारी करने वाला है.

इस बार रीट 2022 की परीक्षा 23 और 24 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी. आरईईटी 2022 परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की गई थी जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी. ये एग्जाम प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए स्तर 1 और माध्यमिक के लिए स्तर 2 के लिए हुए थे.

यह भी पढ़ें: IGNOU July 2022: जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन तारीख एक बार फिर बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई 

रीट की प्रोविजनल आंसर-की 18 अगस्त 2022 को जारी की गई थी. .इस आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की लास्ट डेट 25 अगस्त, 2022 थी.राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए 23 मई 2022 तक पंजीकरण कराए गए थे.

यह भी पढ़ें: ICAR AIEEA PG Admit Card 2022 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

REET Result 2022 – ऐसे चेक करें रिजल्ट

– सबसे पहले आप रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

– अब होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.

– इसके बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें.

– अब रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.

– नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें.