Bank Holidays in November 2021: नवंबर के महीने में बहुत सारे त्योहार देखने को मिलेंगे. इस महीने में धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती जैसी कई छुट्टियों का आनंद लोग उठा सकेंगे. बता दें कि नवंबर 2021 में 17 दिन बैंकों का कामकाज बंद रहेगा. ऐसे में आप अपने सभी जरूरी कामों की सूची तैयार कर लें.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय बैंक आरबीआई द्वारा बैंकों की छुट्टी के लिए पहले से ही सूची तैयार की जाती है. इन छुट्टियों में कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय भी होती है यानी सिर्फ कुछ राज्यों में ही बैंकों को छुट्टी दी जाती है और अन्य राज्य में सारे बैंकों में काम बराबर चलता रहेगा. आरबीआई ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत अगले महीने 1, 3, 4, 5, 6, 10, 11, 12, 19, 22 और 23 नवंबर को छुट्टी देने की घोषणा की है. इसके अतिरिक्त बैंक कर्मचारियों को महीने में चार रविवार व दूसरे व चौथे शनिवार को भी छुट्टी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: अगर आपके पास है 786 नंबर का कोई भी नोट तो बन सकते हैं लखपति, जानें कैसे?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के अनुसार रविवार के अलावा महीने के दूसरे वह चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है. अपने इस लेख में हम आपको नवंबर महीने में दी जाने वाली छुट्टियों की जानकारी देंगे. साथ में आपको यह भी बताया जाएगा कि किस दिन किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे और कहां खुलेंगे. इन छुट्टियों के आधार पर आप अपने बैंक के काम सही समय से निपटा लें वरना आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

नवंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियां:-

1 नवंबर 2021

कन्नड़ राज्योत्सव- बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद

3 नवंबर 2021

नरक चतुर्दशी- बेंगलुरु में बैंक बंद

4 नवंबर 2021

दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/ काली पूजा- बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद

5 नवंबर 2021

दिवाली (बलि प्रतिपदा)/ विक्रम संवत न्यू ईयर/ गोवर्धन पूजा- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद

यह भी पढ़ें: फटे हुए नोटों को कैसे बदलें? जानें क्या है RBI की गाइडलाइन

6 नवंबर 2021

भाई दूज/ चित्रगुप्त जयंती/ लक्ष्मी पूजा/निंगोल चाकोबा- गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद.

7 नवंबर 2021

रविवार- साप्ताहिक अवकाश

10 नवंबर 2021

छठ पूजा /सूर्य षष्टि डाला छठ- पटना और रांची में बैंक बंद

11 नवंबर 2021

छठ पूजा- पटना में बैंक बंद

यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए कैसे करें अपलाई, जानें पूरा प्रोसेस

12 नवंबर 2021

वांगला उत्सव- शिलांग में बैंक बंद

13 नवंबर 2021

शनिवार- महीने का दूसरा शनिवार

14 नवंबर 2021

रविवार- साप्ताहिक अवकाश

19 नवंबर 2021

गुरु नानक जयंती /कार्तिक पूर्णिमा- आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद

यह भी पढ़ें: अगर आपके पास भी है एक से अधिक PPF अकाउंट तो आपके लिए है ये जरूरी खबर

21 नवंबर 2021

रविवार- साप्ताहिक अवकाश

22 नवंबर 2021

कनकदास जयंती- बेंगलुरु में बैंक बंद

23 नवंबर 2021

सेंग कुट्सनेम- शिलांग में बैंक बंद

27 नवंबर 2021

शनिवार- महीने का चौथा शनिवार

28 नवंबर 2021

रविवार- साप्ताहिक अवकाश

यह भी पढ़ें: रोज 50 रुपये जमा कर बने लखपति, पोस्ट ऑफिस के RD खाते के बारे में जानें सब कुछ