Home > कौन हैं Akie Abe?
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

कौन हैं Akie Abe?

शिंजो आबे की पत्नी आकी आबे एक फेमस रेडियो जॉकी रह चुकी हैं. उन्होंने अपनी किताब 'आई लिव माई ओन लाइफ' में पति के साथ रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किये हैं.

Written by:Muskan
Published: July 08, 2022 11:10:40 New Delhi, Delhi, India

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की शुक्रवार को एक रैली के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा हैं कि वह क्योटो के नारा में एक चुनावी सभा के लिए मौजूद थे और तभी हमलावर ने उन्हें पीछे से गोली मार दी. गोली लगने के बाद आबे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. आरोपित हमलावर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़े: शिंजो आबे को गोली मारी गई: पीएम मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं के रिएक्शन

इस घटना से जापान सहित पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है. भारत के साथ शिंजो आबे के काफी अच्छे संबंध थे. 2017 में शिंजो आबे अपनी पत्नी आकी आबे (Akie Abe) के साथ भारत दौरे पर आये थे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. शिंजो आबे की पत्नी आकी एक सामाजिक कार्यकर्ता और रेडियो जॉकी हैं. वह अपने पति की बहुत अच्छी दोस्त और आलोचक मानी जाती रही हैं.

यह भी पढ़े:  कौन थे शिंजो आबे?

कौन है आकी आबे? 

जापान की जानी-मानी कंपनी मोरिनगा एंड कंपनी के प्रेसिडेंट के घर जन्मी आकी आबे एक फेमस रेडियो जॉकी रह चुकी हैं. उन्होंने एसएचपीटी कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की हैं. आकी ने रिक्कयो यूनिवर्सिटी से सोशल डिजाइनिंग एंड स्टडीज में मास्टर्स भी किया हैं.

यह भी पढ़े: कौन हैं Yamagami Tetsuya? जिसने शिंजो आबे पर चलाई थी गोली

रेडियो जॉकी रह चुकी है

आकी आबे जापान में एक फेमस रेडियो जॉकी रह चुकी हैं. 90 के दशक में आकी आबे ने आरजे रहते हुए खूब प्रसिद्धि पाई.

कैसा रहा हैं पति शिंजो आबे के साथ रिलेशन

शिंजो आबे से आकी की मुलाकात उस वक्त हुई जब वह 22 साल की थी और एक एडवर्टाइजिंग फर्म में काम करती थी. बाद में शिंजो ने उन्हें प्रपोज किया और दोनों ने साल 1987 में शादी कर ली. आकी आबे ने अपनी किताब ‘आई लिव माई ओन लाइफ’ में पति के साथ रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किये हैं.

यह भी पढ़े: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर फायरिंग के बाद मची चीख पुकार, देखें VIDEO

आकी लिखती हैं, ‘पहले मैं जब शादी के बाद शिंजो के साथ रहने आई थी तो उनकी हर बात में हां में हां मिलाती थी. जब मुझे पति की कोई नीति सही नहीं लगती थी तब भी जनता के सामने उनका समर्थन करती थी. मुझे ऐसा लगता था कि अगर मैं उनके खिलाफ बोलूंगी तो उनकी छवि पर बुरा असर पड़ेगा. लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि मैं सिर्फ शिंजो आबे की पत्नी नहीं आकी आबे भी हूं.’

इसके बाद वह शिंजो की आलोचक की भूमिका भी निभाने लगी. शिंजो आबे की पत्नी आकी आबे राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं और सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय हैं.

यह भी पढ़े: Shinzo Abe Family, Net worth: जानें शिंजो आबे के परिवार में कौन-कौन है

सामाजिक कार्यकर्ता है आकी आबे

आकी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है. आबे बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं. सेक्सुअल माइनॉरिटी और एजीपीटी समुदाय के सपोर्ट में भी आकी सामने आई थी. साल 2014 में वह ग्रे प्राइड परेड में भी शामिल हुई थी. फिलहाल आकी टोक्यो (Tokyo) के एक ऑर्गेनिक फॉर्म को चला रही हैं.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved