Home > कितने करोड़ के मालिक हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू? जानें परिवार में कौन-कौन है
opoyicentral
आज की ताजा खबर

1 year ago .New Delhi, Delhi, India

कितने करोड़ के मालिक हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू? जानें परिवार में कौन-कौन है

कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की है. कांग्रेस की सत्ता में वापसी होने के बाद अब कांग्रेस ने हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री के पद पर सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) को बैठाया है.

Written by:Sneha
Published: December 10, 2022 01:55:34 New Delhi, Delhi, India

Sukhwinder Singh Sukhu Net Worth, Family: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Elections 2022) में कांग्रेस (Congress) पार्टी को जबरदस्त जीत मिली है. कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की है. कांग्रेस की सत्ता में वापसी होने के बाद अब कांग्रेस ने हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री के पद पर सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) को बैठाया है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू?

आपको बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के अलावा, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह, मुकेश अग्निहोत्री चंदन कुमार का नाम इस रेस में थे मगर आखिर में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर सहमति बनी. ऐसे में चलिए आपको उनकी फैमिली में कौन-कौन है बताते हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी (Sukhwinder Singh Sukhu Net Worth) है ये बताते हैं.

यह भी पढ़ें: Sukhwinder Singh Sukhu के सिर सजा हिमाचल के CM का ताज, ये बनेंगे डिप्टी सीएम

सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेटवर्थ कितनी है? (Sukhwinder Singh Sukhu Net Worth)

साल 2021 में सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेटवर्थ 12,130,250 यानी लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये दर्ज की गई. ये राशि जब उन्होंने हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनावों का टिकट लिया तो हलफनामे में इसे दर्ज किया गया. सुखविंदर सिंह अब हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे. कांग्रेस इस जीत से काफी खुश है और सीएम ने भी आम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की उम्मीद जताई है.

यह भी पढ़ें: PF Balance: पीएफ का पैसा कैसे निकाल सकते हैं? जानें बेहद सरल तरीका

सुखविंदर सिंह सुक्खू की फैमिली में कौन-कौन है?

26 मार्च 1964 को हिमाचल प्रदेश में जन्में सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी (Sukhwinder Singh Sukhu Wife) का नाम कमलेश ठाकुर है. उनकी दो बेटियां हैं. सुखविंदर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीजी और LLB की पढ़ाई की. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत एक छात्र नेता के रूप में उस समय की थी जब वे सरकारी कॉलेज संजौली, शिमला में छात्र थे. वर्तमान समय की बात करें तो सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस कैंपेन कमेटी के प्रमुख हैं.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved