Home > Savitribai Phule Poems and Songs in Hindi: सावित्रीबाई फुले का हिन्दी कविता संग्रह, भजन और गाने भी देखें
opoyicentral
आज की ताजा खबर

1 year ago .New Delhi, Delhi, India

Savitribai Phule Poems and Songs in Hindi: सावित्रीबाई फुले का हिन्दी कविता संग्रह, भजन और गाने भी देखें

  • 3 जनवरी के दिन सावित्री बाई फुले की जयंती होती है.
  • सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं.
  • उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए कई कार्य किए जो आज भी याद किये जाते हैं.

Written by:Sneha
Published: January 03, 2023 06:19:51 New Delhi, Delhi, India

Savitribai Phule Poems and Songs in Hindi: 3 जनवरी के दिन सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई जाती है. सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका (The First Woman Teacher in India) थीं जो समाज सुधारिका (Social Worker) के तौर पर काम करती थीं. उन्होंने स्त्री अधिकारों और उनके लिए शिक्षा का प्रसार करने का काम किया.

सावित्रिबाई फुले को आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत भी माना जाता है. उन्होंने मराठी में कई कविताएं (Savitribai Phule Poems) लिखीं और उनके कुछ गीत भी हैं. यहां आपको उनकी कविताएं और गीत हिंदी की डिटेल्स देंगे.

यह भी पढ़ें: Savitribai Phule Speech in Hindi: सावित्रीबाई फुले जयंती पर भाषण व निबंध, उनसे जुड़ी खास बाते जानें

सावित्रीबाई फुले का हिन्दी कविता संग्रह

1. ‘सुनहरे दिन का उदय हुआ, आओ प्यारे बच्चों आज

हर्ष उल्लास से तुम्हारा स्वागत करती हूं आज’

2. विद्या ही सर्वश्रेष्ठ धन होता है

सभी धन-दौलत से जिसके पास है ज्ञान का भंडार

हैं वो ज्ञाती जनता की नजरों में

3. काम जो करना है, उसे करें तुरंत

दोपहर में जो कार्य करना है, उसे अभी करो

पल भर के बाद का सारा कार्य इसी पल करो

काम पूरा हुआ या नहीं, ना पूछे मौत आने से पूर्व कभी

यह भी पढ़ें: Savitribai Phule Jayanti WhatsApp Status: सावित्रीबाई फुले जयंती पर इन फोटोज के साथ लगाएं WhatsApp स्टेटस

4. क्या धरा है पाठशाला में, क्या हमारा सिर फिरा है

फालतू कार्य में वक्त गंवाना बुरा है, चलो खेलें हमारा इसी में भला है

5. दो हजार साल पुराना, शूद्रों से जुड़ा है एक दुख

ब्राह्मणों की सेवा की आज्ञा देकर,

झूठे मक्कार स्वयं घोषित, भू देवताओं ने पछाड़ा है

6. बलिराज में मेहनती प्रजाजन,

दान में पाएं याचक स्वर्ण घन कंचन

सिर पर ताज रत्नों का बलिराज,

जनता का है ये विशाल मन

यह भी पढ़ें: 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस

7. महारानी ताराबाई लड़ाकू वीरांगना,

रणभूमि में रण चंडिका तूफानी

युद्ध भूमि में युद्ध की प्रेरणास्तत्रोत

आदर से सिर अपने आप झुक जाता है

उसे प्रणाम करना मुझे आता है

8. पत्थर को सिंदूर लगाकतर, और तेल में डुबोकर

जिसे समझा जाता है देवता, वह असल में होता है पत्थर

यह भी पढ़ें: Savitribai Phule Jayanti Images, Status, Quotes in Hindi: सावित्रीबाई फुले जयंती पर लगाएं ये स्टेटस

सावित्रिबाई फुले के गाने हिंदी में (Savitribai Phule Songs in Hindi)

सावित्रिबाई फुले गीत 2023 (Savitribai Phule Song) को खुशबू तिवारी ने गाया है. Savitribai Phule Special Song को वाइंड म्यूजिक भक्ति पर अपलोड किया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.  

रविराज बुद्ध ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर माता सावित्रिबाई फुले की अमर कहानी (Mata Savitribai Phule Ki Amar Kahani) गीत अपलोड किया गया है. ये सावित्रिबाई फुले के भजन हिंदी में (Savitribai Phule Bhajan in Hindi) हैं.

माता सावित्री बाई फुले ने समाज में कैसे क्रांतिकारी बदलाव किए इस गाने में बताया गया है. ये गीत सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें समर्पित किया गया है.

यह भी पढ़ें: Happy Women Teachers Day Wishes, Messages in Hindi: राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस पर दें बेस्ट विशेज

जानकारी के लिए बता दें, एक दौर था जब महिलाओं को बिल्कुल पढ़ने-लिखने नहीं दिया जाता है. उनकी दशा भारत में बहुत ज्यादा खराब थी लेकिन एक महिला ऐसी आईं जिन्होंने ना सिर्फ उस दौर में भी पढ़ाई की बल्कि भारत की पहली महिला शिक्षिका भी बनी. उनके जन्म दिवस के दिन राष्ट्रीय महिला शिक्षिका दिवस (The First Woman Teacher in India) मनाया जाने लगा.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved