Home > President Car: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कार है बेहद शानदार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
opoyicentral
आज की ताजा खबर

1 year ago .New Delhi, India

President Car: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कार है बेहद शानदार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

बेहद शानदार है राष्ट्रपति की कार.(फोटो साभार:Twitter/@ANI)

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड को देखने के लिए विश्व की सबसे सुरक्षित कारों में से एक में पहुंची थी.
  • देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कार मर्सिडीज कंपनी की है.
  • इस कार को विश्व की सबसे सुरक्षित कारों में से एक मानी जाती है.

Written by:Kaushik
Published: January 26, 2023 02:35:06 New Delhi, India

President Car: भारत अपना 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस बेहद गर्व के साथ मना रहा है. इस खास अवसर पर दिल्ली के ‘कर्तव्य पथ’ पर परेड का आयोजन किया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई. द्रौपदी मुर्मू की देश की 15वीं राष्ट्रपति है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति परेड को देखने के लिए विश्व की सबसे सुरक्षित कारों में से एक में पहुंची थी. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कार (President Car) मर्सिडीज कंपनी की है. जिसे एस600 पुलमैन गार्ड लिमोजिन कहा जाता है. इस कार को विश्व की सबसे सुरक्षित कारों में से एक मानी जाती है.तो चलिए हम आपको इस कार की खासियत बताते हैं.

यह भी पढ़ें: Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर इस बार क्या था नया? जानें

 कार की कीमत (President Car Price)

कम लोगों को ही द्रौपदी मुर्मू की कार की कीमत के बारे में पता होगा. मिली जानकारी के अनुसार, इस लग्जरी कार की कीमत 9 करोड़ के आसपास होती है. राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए कार में प्रत्येक बात का विशेष ध्यान रखा जाता है. इस कार पर गोली का भी कोई असर नहीं पड़ता है.

यह भी पढ़ें: वरुण ड्रोन को किसने बनाया है? यहां जानें

विस्फोटक का भी नहीं होता कोई असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कार पर Mercedes-Benz S600 Pullman Guard पर विस्फोटक का भी असर नहीं होता है. कार के भीतर बैठे इंसान को उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाती है. द्रौपदी मुर्मू की कार पर 2 मीटर की दूरी से 15 किलोग्राम तक के टीएनटी विस्फोटक का भी कोई प्रभाव नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: Republic Day Photo: गणतंत्र दिवस पर भारतीय जवानों के परेड को देखकर जाग उठेगा दिल में जज्बा

एक-47 की गोलियां भी कार का कुछ नहीं बिगड़ सकती है. इस कार में सेल्फ-सीलिंग फ्यूल टैंक लगा हुआ है. कार पर हमले होने के बाद भी ईंधन लीक नहीं होगा. किसी भी तरह की विषम परिस्थिति इस कार का टायर पंचर नहीं होगा.

 

 

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved