Republic Day Photo: 74वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया. सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कर्तव्य पथ पर तिरंगे को सलामी दी. वहीं, उनके साथ मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी मौजूद थे. वहीं, पहली बार, 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी गई. इन फील्ड गन ने पुरानी 25 पाउंडर बंदूक की जगह ली, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती ‘आत्मनिर्भरता’ को प्रदर्शित करती है. तिरंगे को सलामी देने के बाद भारतीय जवानों का परेड शुरू हुआ. जिसमें भारतीय जल, थल और वायुसेना के जवानों ने ताकत का प्रदर्शन किया.

Republic Day Photo

पहली भार स्वदेशी तोपों से गणतंत्र दिवस पर सलामी दी गई.

पहली बार कार्तव्य पथ पर मार्चिंग मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल है.दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी ने किया.

75 आर्मर्ड रेजीमेंट के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च किया. इसका नेतृत्व कैप्टन अमनजीत सिंह ने किया.

लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी जो 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाग मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व किया.

— ANI (@ANI) January 26, 2023

3 लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धाटरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया. वाहन आदर्श रूप से लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय सैनिकों के लिए बनाया गया है.

लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर परेड करते हुए.

27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश हथियार प्रणाली, कैप्टन सुनील दशरथ के नेतृत्व में ‘अमृतसर एयरफील्ड’ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) के लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा के साथ.

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की झांकी.

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मार्च करते एनसीसी के लड़के और लड़कियों की टुकड़ी.

भारतीय नौसेना के ब्रास बैंड में 80 संगीतकार शामिल हैं, जो भारतीय नौसेना के गीत ‘जय भारती’ की धुन बजा रहे हैं और गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मार्च कर रहे हैं.