Home > Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर घर ले आएं ये 5 चीज, नहीं रहेगी पैसों की कमी
opoyicentral
आज की ताजा खबर

1 year ago .New Delhi, Delhi, India

Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर घर ले आएं ये 5 चीज, नहीं रहेगी पैसों की कमी

  • हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को विशेषता दी गई है.
  • कार्तिक मास की पूर्णिमा बहुत ही शुभ मानी जाती है.
  • इस दिन अगर आप मिट्टी की ये 5 चीजें घर लाना चाहिए.

Written by:Sneha
Published: November 07, 2022 07:39:39 New Delhi, Delhi, India

Kartik Purnima 2022: हिंदू धर्म में पूर्णिमा को विशेष महत्व दिया जाता है. साल में 12 पूर्णिमा पड़ती हैं लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा का अलग ही महत्वता बताई जाती है. जब अधिकमास या मलमास आता है तब इसकी संख्या 13 हो जाती है. इस दिन चंद्र जब आकाश में निकलता है तो उस समय शिवा, संभूति, संतति,प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन 6 कृतिकाओं का पूजन करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं. इस साल कार्तिक पूर्णिमा  7 नवंबर के दिन मनाई जाएगी. इस दिन अगर आप मिट्टी की ये 5 चीजें घर लाते हैं तो घर में धन के साथ बहुत सी शुभ चीजों का आगमन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर दिखेगा चंद्र ग्रहण, बरते ये 7 सावधानियां

कार्तिक पूर्णिमा पर घर लाएं ये चीजें

1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन अगर आप मिट्टी का घड़ा घर लाते हैं तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

2. इस दिन मिट्टी के बने खिलौने घर पर खरीदकर लाने चाहिए, इससे धन लाभ का योग बनता है.

यह भी पढ़ें:  Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये 5 काम,फिर देखें कमाल!

3. इस दिन किसी भी भगवान की मिट्टी से बनी प्रतीमा को घर में रखने से धन संबंधित परेशानियां खत्म होती हैं.

4. इस दिन मिट्टी के दीये जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है.

5. हिंदू धर्म के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिट्टी से बने कुल्हड़ में किसी भी चीज का सेवन करने से मंगल ग्रह का दोष दूर होता है.

यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान क्यों किया जाता है? जानें इसका महत्व

कार्तिक पूर्णिमा का क्या है महत्‍व?

हिंदू धर्म में कार्तिक महीने को सबसे पवित्र माह माना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान की शुरुआत देवउठनी एकादशी से शुरू होती है और कार्तिक पूर्णिमा से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं. पुराणों में इस बात को विस्तार से बताया गया है. जिसके अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था. उसके वध की खुशी में देवताओं ने इसी दिन दीपावली मनाई थी. जिसे देव दीपावली भी कहते हैं.

यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान कैसे करें? इसके 5 फायदे भी जानें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved