हिंदू धर्म में धार्मिक व्रत-त्यौहारों का विशेष महत्व बताया गया है. हिंदू धर्म में गोस्वामी तुलसीदास उच्च स्थान प्राप्त हैं और सावन के महीने में आने वाली तुलसीदास जयंती (Tulsidas Jyanti 2022) बहुत खास होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार तुलसीदास जयंती श्रावण के पवित्र महीने के कृष्ण पक्ष के सातवें दिन मनाई जाती है.

साल 2022 में तुलसीदास जयंती (Tulsidas Jyanti 2022 Date) 4 अगस्त गुरुवार के दिन मनाई जाएगी. यहां आपको तुलसीदास जयंती पर हिंदी में (Tulsidas Jayanti Hindi Messages) कुछ खास संदेश बताएंगे जो आप अपनों को मैसेज, व्हाट्सएप की मदद से भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कब है तुलसीदास जयंती? जानें गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन से जुड़े किस्से

तुलसीदास जयंती पर हिंदी में भेजें संदेश

1. तुलसी मीठे वचन ते सुख चहुं ओर

बसीकरन इक मंत्र है, परिहरु बचन कठोर..

तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।।

2. बिनु सत्संग विवेक न होई

रामकृपा बिनु सुलभ न सोई।।

संत तुलसीदास जयंती पर शत-शत नमन।।

3. तुलसी साथी विपत्ति के, विद्या विनय विवेक।

साहस सुकृति सुसत्यव्रत, राम भरोसे एक।।

4. हनुमान चालीसा लिखी, अमर अमिट ये गाथा।

घट में हरी बसे तुम्हरे, मन भक्ति में लागा।।

दरस दिए राम लला ने, हनुमत संग बिराजे।

उदय हुआ सुख का सूरज, भाग्य किस्मत जागा।।

5. जय हनुमान ज्ञान गुण सागर।

जय कपिस तिहु लोक उजागर।।

रामदूत अतुलित बल धामा।

अंजनीपुत्र पवन सूत्त नामा।।

जय श्री राम जय हनुमान।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।।

यह भी पढ़ेंः देश का ये अनोखा मंदिर, दर्शन मात्र से मिल जाएगी कालसर्प दोष से मुक्ति

तुलसीदास के 5 प्रसिद्ध दोहे (5 Famous Dohe of Tulsidas)

1. तुलसी जे कीरति चहहिं, पर की कीरति खोइ।

तिनके मुंह मसि लागहैं, मिटिहि न मरिहै धोइ।।

2. काम क्रोध मद लोभ की जौ लौं मन में खान ।

तौ लौं पण्डित मूरखौं तुलसी एक समान ।।

3. तुलसी साथी विपत्ति के, विद्या विनय विवेक ।

साहस सुकृति सुसत्यव्रत,राम भरोसे एक ।।

4. तुलसी मीठे बचन ते सुख उपजत चहुं ओर।

बसीकरन इक मंत्र है परिहरू बचन कठोर।।

5. तुलसी साथी विपत्ति के, विद्या विनय विवेक।

साहस सुकृति सुसत्यव्रत, राम भरोसे एक।।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.