आज की ताजा खबर
आज की ताजा खबर

. New Delhi, India

Purnima Vrat 2023 List: साल 2023 में कब कौन सी पूर्णिमा है? यहां देखें पूरी लिस्ट

Purnima Vrat 2023 List: साल 2023 में कब कौन सी पूर्णिमा है? यहां देखें पूरी लिस्ट
  • हर महीने में शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन को पूर्णिमा कहा जाता है.

  • प्रत्येक माह की पूर्णिमा को अलग-अलग नामों से जाना जाता है.

  • पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी, चंद्र देव और सत्यनारायण की कथा करना उत्तम माना गया है.


Written By:Kaushik
Updated: February 04, 2023 08:50:33 New Delhi, India

Purnima Vrat 2023 List: सनातन धर्म में पूर्णिमा का खास महत्व बताया गया है. हिन्दू पंचांग के मुताबिक, हर महीने में शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन को पूर्णिमा कहा जाता है. प्रत्येक माह की पूर्णिमा को अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इस दिन चंद्र देव अपने पूर्ण आकार में होते हैं. पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी, चंद्र देव और सत्यनारायण की कथा करना उत्तम माना गया है और इंसान की हर मनोकामना पूरी होती है. इसके अलावा इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और दान करने का अधिक महत्व है. हर साल 12 पूर्णिमा होती हैं. लेकिन जब हिन्दू पंचांग में अधिकमास लगता है तो पूर्णिमा की एक तिथि और बढ़ जाती है. तो ऐसे में वर्ष 13 पूर्णिमा (Purnima Vrat 2023 List) पड़ती हैं. तो चलिए हम आपको बताएंगे 2023 में कब कौन सी पूर्णिमा पड़ रही है.

यह भी पढ़ें: Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2023: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन क्या करें और क्या न करें?

2023 में पूर्णिमा तिथि की लिस्ट (Purnima Vrat 2023 List)

जनवरी में पूर्णिमा तिथि
पौष पूर्णिमा व्रत, शुक्रवार, 06 जनवरी 2023

फरवरी में पूर्णिमा तिथि
माघ पूर्णिमा व्रत, रविवार, 05 फरवरी 2023

मार्च में पूर्णिमा तिथि
फाल्गुन पूर्णिमा व्रत,मंगलवार, 07 मार्च 2023

अप्रैल में पूर्णिमा तिथि
चैत्र पूर्णिमा, बुधवार, 05 अप्रैल 2023

यह भी पढ़ें: Falgun Month 2023: फाल्गुन मास में इन चीजों का करें दान, सभी संकट होंगे दूर

मई में पूर्णिमा तिथि
बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा, शुक्रवार, 05 मई 2023

जून में पूर्णिमा तिथि
देव स्नान पूर्णिमा, शनिवार, 03 जून 2023

जुलाई में पूर्णिमा तिथि
गुरु पूर्णिमा,आषाढ़ पूर्णिमा, सोमवार, 03 जुलाई 2023

अगस्त में पूर्णिमा तिथि
श्रावण पूर्णिमा, मंगलवार, 01 अगस्त 2023
श्रावण पूर्णिमा व्रत, बुधवार, 30 अगस्त 2023

सितंबर में पूर्णिमा तिथि
भाद्रपद पूर्णिमा, शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

अक्टूबर में पूर्णिमा तिथि
शरद पूर्णिमा, शनिवार, 28 अक्टूबर 2023

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day 2023: वैलेंटाइन डे पर भूलकर भी पार्टनर को न दें ये गिफ्ट, वरना रिश्तों में होगी कड़वाहट

नवंबर में पूर्णिमा तिथि
कार्तिक पूर्णिमा, सोमवार, 27 नवंबर 2023

दिसंबर में पूर्णिमा तिथि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा, मंगलवार, 26 दिसंबर 2023

पूर्णिमा व्रत का महत्व
पूर्णिमा के दिन कई प्रकार के उत्सव भी मनाये जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक कहा जाता है. इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं और भगवान की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. इसी के साथ जो भी जातक विधि-विधान से भगवान की पूजा करता है. उसका व्रत सफल होता है और उसको शुभ फल की प्राप्ति होती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)