October Masik Shivratri 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मासिक शिवरात्रि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस समय आश्विन मास का कृष्ण पक्ष चल रहा है. आश्विन मासिक शिवरात्रि अक्टूबर में मनाई जाएगी. इस दिन दो शुभ योग बन रहे हैं. शिवरात्रि पर व्रत रखें और भगवान भोलेनाथ की पूजा करें. उनके आशीर्वाद से कष्ट और पाप मिटते हैं और हर मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. आइए जानते हैं अक्टूबर में कब है शिवरात्रि? शिव पूजा का समय क्या है? मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि क्या है?

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha Ekadashi Shradh 2023: कब है एकादशी श्राद्ध? जानें सही तारीख और समय

कब है अक्टूबर 2023 में मासिक शिवरात्रि? (October Masik Shivratri 2023)

पंचांग के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 12 अक्टूबर, गुरुवार को शाम 07:53 बजे से शुरू होगी. यह तिथि 13 अक्टूबर, शुक्रवार को रात 09:50 बजे समाप्त होगी. शिवरात्रि के निशिता मुहूर्त के आधार पर देखा जाए तो अक्टूबर की मासिक शिवरात्रि 12 अक्टूबर को मनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: Sarva Pitru Amavasya 2023: कब पड़ रहा है सर्व पितृ अमावस्या? जानिए श्राद्ध की सही तिथि, समय और महत्व

अक्टूबर शिवरात्रि 2023 पूजा मुहूर्त (October Masik Shivratri 2023)

12 अक्टूबर को मासिक शिवरात्रि पर शिव पूजा का शुभ समय रात 11.43 बजे से 12.33 बजे तक है. इस दिन आपको शिव पूजा के लिए 50 मिनट का शुभ समय मिलेगा. आप दिन के किसी भी समय शिवरात्रि पूजा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:Matra Navami: पितृ पक्ष में मातृ नवमी का दिन है खास, जानिए इसका महत्व और तर्पण पिंडदान की विधि

अक्टूबर शिवरात्रि 2023 पूजा विधि

मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखकर शुभ मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ की पूजा करें. भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, अक्षत, चंदन, दूध, शहद, चीनी, मिठाई, फल आदि चढ़ाएं. धूप-दीप जलाएं. मासिक शिवरात्रि व्रत की कथा सुनें. फिर भगवान शिव की आरती करें.

यह भी पढ़ें: Navratri 2023: नवरात्रि में ये 5 चीजें खरीदकर लाएं घर, मां दुर्गा की बनी रहेगी कृपा!

2 शुभ योग में अक्टूबर शिवरात्रि 2023

अक्टूबर में शिवरात्रि के दिन दो शुभ योग शुक्ल और ब्रह्मा  योग बन रहे हैं. शुक्ल योग प्रातः काल से प्रातः 09 बजकर 30 मिनट तक है. इसके बाद ब्रह्म योग प्रारंभ हो जाएगा, जो अगले दिन तक रहेगा. अक्टूबर शिवरात्रि पर निशिता मुहूर्त ब्रह्म योग में पूजा की जाएगी. उस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र पूर्वाह्न 11:36 बजे तक है, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)