Falgun 2023 Festivals and Vrat List in Hindi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वर्ष का अंतिम महीना फाल्गुन माह (Falgun Maah 2023) का होता है. इस माह का हिंदू धर्म में अधिक महत्व बताया गया है. माघ माह की तरह ही इस माह को भी बेहद उत्तम माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार, इस महीने में स्नान और दान का विशेष महत्व है. ऐसा करने से इंसान को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाशिवरात्रि, विजया एकादशी, आमलकी एकादशी और होली समेत कई का पर्व मनाए जाएंगे. चलिए आपको इस लेख में हम आपको बताएंगे फाल्गुन माह में कौन सा व्रत और पर्व किस तारीख को पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: Chaturthi in February 2023 Date: फरवरी में संकष्टी और विनायक चतुर्थी कब है? यहां जानें

कब से शुरू हो रहा फाल्गुन माह

इस बार फाल्गुन मास की शुरुआत 6 फरवरी 2023, सोमवार से हो रही है और समाप्ति 7 मार्च 2023, मंगलवार को हो रही है.

फाल्गुन मास 2023 के व्रत त्योहार (Falgun 2023 Festivals and Vrat List)

6 फरवरी 2023, सोमवार- फाल्गुन मास आरंभ
9 फरवरी 2023, गुरुवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
12 फरवरी 2023, रविवार- यशोदा जयंती
13 फरवरी 2023, सोमवार-शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति
14 फरवरी 2023, मंगलवार-जानकी जयंती
17 फरवरी 2023 शुक्रवार- विजया एकादशी

यह भी पढ़ें:  Sant Ravidas Jayanti 2023: संत रविदास जयंती क्यों मनाई जाती है? जानें

18 फरवरी 2023 शनिवार- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
20 फरवरी 2023 सोमवार- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या
21 फरवरी, मंगलवार- फुलैरा दूज
23 फरवरी 2023, गुरुवार- विनायक चतुर्थी
25 फरवरी, शनिवार- स्कंद षष्ठी
27 फरवरी 2023 सोमवार- होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत
3 मार्च 2023, शुक्रवार- आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी
4 मार्च 2023, शनिवार- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत

यह भी पढ़ें: Sant Ravidas Jayanti 2023: संत रविदास जयंती पर पढ़ें उनके ये दोहे, बदल जाएगा आपका जीवन

6 मार्च 2023, सोमवार- फाल्गुन चौमासी चौदस
7 मार्च 2023, मंगलवार- होलिका दहन, छोटी होली, वसंत पूर्णिमा, फाल्गुन पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती

फाल्गुन मास में किन देवी-देवता की होती है पूजा

मान्यता के अनुसार, इस मास में भगवान शिव के अलावा माता सीता, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है. ऐसा कहा जाता है कि इस मास में इन देवी-देवता की पूजा करने से इंसान को सभी कष्ट से छुटकारा मिलता है. इसके साथ ही और सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.