Swami Vivekananda Jaynti 2023 Image, Swami Vivekananda Ke Vichar Hindi Mein: 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है. यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है. देश में इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप में मनाया जाता है. विवेकानंद ने योग और वेदांत के दर्शन को पश्चिम देशों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.राष्ट्रीय युवा दिवस पहली बार 12 जनवरी 1984 को मनाया गया था और तब से यह हर साल मनाया जाता है. राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य भारत के युवाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता और ज्ञान पैदा करना है.

स्वामी विवेकानंद  (Swami Vivekananda Jayanti HD Images) का जन्म कलकत्ता के एक कायस्थ परिवार में हुआ था. महज 25 साल की उम्र में नरेंद्र नाथ दत्त घर-बार छोड़कर एक साधारण संन्यासी बन गए थे और संन्यास लेने के बाद ही उनका नाम स्वामी विवेकानंद पड़ा. विवेकानंद जी के पिता का नाम विश्वनाथ दत्त था, जो कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील थे. जबकि उनकी मां भुवनेश्वरी देवी धार्मिक विचारों वाली महिला थीं. विवेकानंद जी का झुकाव बचपन से ही अपनी मां की तरह आध्यात्मिकता की ओर अधिक था. 

स्वामी विवेकानंद जयंती 2023 

1. दुनिया एक महान व्यायामशाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं

2. एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ.

3. सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना. स्वयं पर विश्वास करो.

4. उठो, जागो और लक्ष्य पूरा होने तक मत रुको

स्वामी विवेकानंद जयंती 2023 

5.जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते हैं, तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते

6. आप जोखिम लेने से भयभीत न हों, यदि आप जीतते हैं, तो आप नेतृत्व करते हैं, और यदि हारते हैं, तो आप दूसरों का मार्गदर्शन कर सकते हैं

7. मन की एकाग्रता ही समग्र ज्ञान है.

स्वामी विवेकानंद जयंती 2023 

8. सच को कहने के हजारों तरीके हो सकते हैं और फिर भी सच तो वही रहता है

9.दिल और दिमाग के टकराव हो तो दिल की सुनो.

10. हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं. शब्द गौण हैं.