KBC 14 2022 Daily Offline Quiz 28 November, 24×7 Quiz, KBC offline quiz answers today: भगवान के अपने देश केरल की राजधानी क्या है?

ऑप्शन:

A. कर्नाटक

B. दमन

C. कोच्चि

D. तिरुवनंतपुरम

उत्तर: D. तिरुवनंतपुरम

भगवान के अपने देश केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम है. केरल 14 जिलों में विभाजित है जिसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम है . मलयालम सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है और राज्य की आधिकारिक भाषा भी है. चेरा राजवंश केरल में स्थित पहला प्रमुख राज्य था. तिरुवनन्तपुरम पहले त्रिवेन्द्रम के नाम से जाना जाता था. यह तिरुवनन्तपुरम ज़िले का मुख्यालय भी है. केरल की राजनीति के अलावा शैक्षणिक व्यवस्था का केन्द्र भी यही है. कई शैक्षणिक संस्थानों में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र कुछ प्रसिद्ध नामों में से हैं. “तिरु” एक दक्षिण भारतीय आदरसूचक आद्याक्षर और संस्कृत के “श्री” का रूप है, जैसे कि तिरुचिरापल्ली, तिरुपति, तिरुवल्लुवर. इसका संस्कृत समानान्तर “श्री” है, जैसे कि श्रीमान, श्रीकाकुलम्, श्रीनगर, श्रीविष्णु इत्यादि. “अनन्त” भगवान अनन्त के लिए हैं तथा संस्कृत शब्द “पुरम” का अर्थ है घर, वासस्थान. तिरुवनन्तपुरम का शाब्दिक अर्थ होता है “भगवान अनन्त का वासस्थान”. भगवान अनन्त, हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, शेषनाग हैं जिनपर भगवान विष्णु विराजते हैं.

KBC 2022, Offline Daily Quiz, 28 November के सभी सवाल और उनके जवाब

5. पुना ग्रासलैंड इकोरीजन निम्निलिखित में से किस महाद्वीप में पाया जाता है?

KBC 2022, Daily Pari Match Quiz, 28 November के सभी सवाल और उनके जवाब

1. खाद्य और कृषि संगठन का मुख्यालय कहां पर स्थित है?

2. अंत्योदय अन्न योजना के तहत पीला राशन कार्ड किसे दिया जाता है?

3. विश्व रेडियो दिवस किस दिन मनाया जाता है?

4. ऊटी का आधिकारिक नाम निम्नलिखित में से कौन सा है?

5. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में वर्तमान में कितनी टीमें और देशों ने भाग लिया है?