Home > कौन हैं पृथ्वी शॉ के साथ नजर आईं मिस्ट्री गर्ल Nidhhi Ravi Tapadiaa?
opoyicentral
आज की ताजा खबर

1 year ago .Mumbai, Maharashtra, India

कौन हैं पृथ्वी शॉ के साथ नजर आईं मिस्ट्री गर्ल Nidhhi Ravi Tapadiaa?

पृथ्वी शॉ के साथ नजर आई इस मिस्ट्री गर्ल का नाम निधि रवि तपाड़िया है. निधि क्रिकेट फैंस के बीच अधिक लोकप्रिय नहीं हैं, इसलिए हम आपको शॉ की नई दोस्त के बारे में सबकुछ बताएंगे.

Written by:Akashdeep
Published: January 02, 2023 08:40:16 Mumbai, Maharashtra, India

Who is Nidhhi Ravi Tapadiaa; भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने सभी को चौंका दिया जब उन्होंने नए साल के मौके पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पोज देते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की. वह पहले भी शॉ के कई इंस्टाग्राम अपडेट्स में दिखाई दी थीं. फैंस अब ये जानना चाहते हैं कि ये मिस्ट्री गर्ल है कौन?

यह भी पढ़ें: IND vs SL Squad: कभी सचिन तो कभी सहवाग से हुई तुलना, लेकिन BCCI ने उन्हें केदार जाधव भी नहीं समझा

बता दें कि पृथ्वी शॉ के साथ नजर आई इस मिस्ट्री गर्ल का नाम निधि रवि तपाड़िया है. निधि क्रिकेट फैंस के बीच अधिक लोकप्रिय नहीं हैं, इसलिए हम आपको शॉ की नई दोस्त के बारे में सबकुछ बताएंगे. 

यह भी पढ़ें: IND vs SL Squad: शिखर धवन का करियर खत्म? प्रदर्शन या कुछ और ही है वजह, जानें

महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली निधि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 3 हजार से अधिक फॉलोवर हैं. वह एक एक्टर हैं और उनकी खूबसूरती के कई दीवाने हैं. 

निधि तपाड़िया बड़ी ब्रांड्स के ऐड में नजर आ चुकी हैं. इसमें Elle India और मान्यवर मोहे जैसे ब्रांड शामिल हैं. निधि ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में एक टीवी एक्ट्रेस के रूप में की थी और लोकप्रिय टीवी शो CID में काम किया था. 

निधि तपाड़िया की पहली सफलता उनका गाना ‘जट्टा कोका’ था, जिसे फेमस पंजाबी सिंगर कुलविंदर बिल्ला ने गाया था. वह हाल ही में टोनी कक्कड़ के वीडियो सॉन्ग ‘किस यू’ में नजर आई थीं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Orhan Awatramani? Nysa Devgan और Janhvi Kapoor के साथ अक्सर आते हैं नजर

रिपोर्ट्स की मानें तो निधि से पहले पृथ्वी शॉ एक्ट्रेस प्राची सिंह को डेट कर रहे थे. साल 2020 में दोनों के बीच अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं. हालांकि अब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Sheezan Mohammed Khan की बहन Falaq Naazz के बारे में जानें, थीं Tunisha Sharma की अच्छी दोस्त

पृथ्वी शॉ की बात करें तो वह आखिरी बार भारत के लिए जुलाई 2021 में खेले थे. ये टी20 इंटरनेशनल मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ था. इसके बाद से वह मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. हालांकि, वह बार-बार सलेक्टर्स की बेरुखी का शिकार हुए हैं. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर?

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved