Home > T20 World Cup में ग्लेन फिलिप्स शतक जड़ने वाले 10वें बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .Sydney NSW, Australia

T20 World Cup में ग्लेन फिलिप्स शतक जड़ने वाले 10वें बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट

अब तक कुल 10 बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतकीय पारी खेल चुके हैं. इसमें ब्रेंडन मैकलम, क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, अहमद शहजाद, राइली रूसो, ग्लेन फिलिप्स, तमीम इकबाल, जॉस बटलर, सुरेश रैना और महेला जयवर्धने शामिल हैं.

Written by:Akashdeep
Published: October 29, 2022 12:21:10 Sydney NSW, Australia

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 की दूसरी व टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की 11वीं शतकीय पारी खेली. फिलिप्स ने श्रीलंका के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 64 गेंद में 162.50 की स्ट्राइक रेट के साथ 104 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इसी वर्ल्ड कप में इससे पहले साउथ अफ्रीका के राइली रूसो भी शतकीय पारी खेल चुके हैं. रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ 56 गेंद में 109 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें: T20 WC NZ vs SL: ‘सुपरमैन’ ग्लेन फिलिप्स ने ठोका T20I करियर का दूसरा शतक

अब तक कुल 10 बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतकीय पारी खेल चुके हैं. इसमें ब्रेंडन मैकलम, क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, अहमद शहजाद, राइली रूसो, ग्लेन फिलिप्स, तमीम इकबाल, जॉस बटलर, सुरेश रैना और महेला जयवर्धने शामिल हैं. गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में दो बार शतक जड़ा है. आइए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बनने वाले सभी शतकों पर नजर डाल लेते हैं. 

ब्रेंडन मैकलम 123 (58) बनाम बांग्लादेश, 2012

क्रिस गेल 117 (57) बनाम साउथ अफ्रीका, 2017

एलेक्स हेल्स नाबाद 116 (64) बनाम श्रीलंका, 2014

अहमद शहजाद नाबाद 111 (62) बनाम बांग्लादेश, 2014 

राइली रूसो 109 (56) बनाम बांग्लादेश, 2022 

ग्लेन फिलिप्स 104 (64) बनाम श्रीलंका, 2022

तमीम इकबाल नाबाद 103 (63) बनाम ओमान, 2016   

जॉस बटलर नाबाद 101 (67) बनाम श्रीलंका, 2016   

सुरेश रैना 101 (60) बनाम साउथ अफ्रीका, 2010  

क्रिस गेल नाबाद 100 (48) बनाम इंग्लैंड, 2016

महेला जयवर्धने 100 (64) बनाम जिम्बाब्वे, 2010

2022 टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है. बैटिंग के लिए अच्छी पिचें होने क चलते यहां शतक आने की अधिक संभावनाएं हैं. अब तक सबसे ज्यादा शतक 2016 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में बने हैं. टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 2016 में 47 गेंद में और 2007 में 50 गेंदों पर टी20 वर्ल्ड कप के दो सबसे तेज शतक जड़े हैं. 

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved