Home > टोक्यो ओलंपिक में मध्यप्रदेश के 12 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
opoyicentral
Opoyi Central

3 years ago .Madhya Pradesh, India

टोक्यो ओलंपिक में मध्यप्रदेश के 12 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 12 खिलाड़ी इस बार टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Written by:Sandip
Published: June 22, 2021 06:01:27 Madhya Pradesh, India

मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 12 खिलाड़ी इस बार टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. ओलंपिक में भागीदारी करने वाले मध्य प्रदेश से प्रशिक्षित खिलाड़ियों में एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), प्राची यादव (पैरा कयाकिंग केनोइंग), विवेक सागर प्रसाद और नीलाकांता शर्मा (पुरूष हॉकी), सुशीला चानू, मोनिका, वन्दना कटारिया (महिला हॉकी) शामिल हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश से प्रशिक्षित रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चिंकी यादव एवं सुनिधि चैहान (शूटिंग), रीना खोखर एवं ई. रजनी (महिला हॉकी) का भी चयन किया गया है.

यह भी पढ़ेंः टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर क्या होंने नियम?

वहीं दूसरी ओर पैरा शूटिंग खिलाड़ी रूबिना फ्रांसिस भी ओलम्पिक में भागीदारी की प्रबल दावेदार हैं. हाल ही में पेरू में आयोजित विश्व पैरा शूटिंग चैम्पियनशिप में रूबिना फ्रांसिस ने रिकार्ड प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक के साथ ओलम्पिक कोटा भी दिलाया है.

संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन ने बताया कि वर्ष 2006 में प्रारंभ महिला हॉकी अकादमी के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. जिसका परिणाम है कि अकादमी से अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी तैयार हुई जिनमें से अधिकांश खिलाड़ी पिछले रिओ ओलंपिक की भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल थी. उन्होंने कहा कि इसी प्रकार वर्ष 2007-08 में भोपाल में पुरूष हॉकी अकादमी की स्थापना की गई. इस अकादमी के माध्यम से भी कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हुए. इनमें से नीलाकांता शर्मा और विवेक सागर प्रसाद का ओलम्पिक की भारतीय पुरूष हॉकी टीम में चयन होना मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है.

ये भी पढ़ें: India at Tokyo 2020: ओलंपिक में जगह बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

वहीं प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि मध्यप्रदेश देश में रोल मॉडल बनकर उभर रहा है. प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश और मध्यप्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं. इस बार टोक्यो ओलम्पिक में मध्य प्रदेश के सर्वाधिक खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.

यह भी पढ़ेंः टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले 15 एथलीटों से क्या बोले पीएम मोदी…

यह भी पढ़ेंः इस राज्य में सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को सरकार देगी 1 लाख का इनाम

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved