Home > द्रौपदी मुर्मू की जीत पर यशवंत सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, उम्मीद है संविधान को बचाएंगी
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर यशवंत सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, उम्मीद है संविधान को बचाएंगी

  • द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को हराया है
  • द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड में ही हरा दिया
  • यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा उम्मीद है संविधान बचाएंगी

Written by:Sandip
Published: July 21, 2022 03:07:24 New Delhi, Delhi, India

द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है. द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंदी और विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को बड़े अंतर हराया है. द्रौपदी मुर्मू की जीत तीसरे राउंड में ही फाइनल हो गई. जिसमें उन्होंने जरूरी 50 फीसदी वैध वोट पा लिये. द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी. जबकि, वह पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी.

यह भी पढ़ेंः Droupadi Murmu Family: द्रौपदी मुर्मू की उम्र, पति, बच्चों के बारे में जानें

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर यशवंत सिन्हा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, द्रौपदी मुर्मू की जीत पर कहा उम्मीद है कि वह संविधान को बचाएंगी.

यशवंत सिन्हा ने कहा, मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं. देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी.

यह भी पढ़ेंः द्रौपदी मुर्मू के दो बेटों और पति के साथ आखिर क्या हुआ था

वहीं, पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा, भारत ने इतिहास लिखा है. जब भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है. द्रौपदी मुर्मू को बधाई.

यह भी पढ़ेंः द्रौपदी मुर्मू की सियासी सफर को 10 प्वाइंट में जानें

वहीं, द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उनके पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में लोग जश्न मना रहे हैं. द्रौपदी मुर्मू के जीत के बाद आदिवासियों में खुशी की लहर है.

यह भी पढ़ेंः कौन थे श्याम चरण मुर्मू? द्रौपदी मुर्मू के पति

24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुने हुए नए राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए डिनर का आयोजन करेंगे. राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे यह डिनर होगा.  द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 को शपथ ग्रहण करेंगी. रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved