Home > कौन थे साइरस मिस्त्री?
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

कौन थे साइरस मिस्त्री?

  • साइरस मिस्त्री का पूरा नाम सायरस पल्लोनजी मिस्त्री था.
  • साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को बाॅम्बे में हुआ था.
  • साइरस मिस्त्री की 4 सितंबर 2022 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई.

Written by:Vishal
Published: September 04, 2022 11:24:11 New Delhi, Delhi, India

साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का पूरा नाम सायरस पल्लोनजी मिस्त्री था. उनका जन्म 4 जुलाई 1968 में बाॅम्बे (मुम्बई), महाराष्ट्र, भारत में हुआ था. साइरस के पिता का नाम पल्लोनजी मिस्त्री था व उनकी माता का नाम पैट्सी पेरिन दुबाश था जो कि आयरलैंड की रहने वाली थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साइरस मिस्त्री ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के कैथ्रेडल एंड जॉन कॉनन स्कूल से की थी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं प्रकाश सिंह बादल?

इसके बाद 1990 में उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी के इंपीरियल कॉलेज लंदन से सिविल इंजीनियरिंग किया और फिर 1996 में लंदन यूनिवर्सिटी से लंदन बिजनेस स्कूल से उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की. साइरस की पत्नी का नाम रोहिका चावला है. इनके दो बेटे हैं, फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री. साइरस ने भारत के साथ-साथ आयरलैंड देश की भी नागरिकता ले रखी थी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं रणवीर सिंह?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साइरस मिस्त्री ने अपने परिवार की कंस्ट्रक्शन कंपनी शापूरजी पल्लोनजी एंड को. लिमिटेड में डायरेक्टर के रूप में 1991 में ज्वाइन किया था. इसके बाद सायरस ने टाटा संस के बोर्ड को 1 सितंबर 2006 को ज्वाइन किया था. जब उनके पिता ने रिटायरमेंट लिया था. उन्होंने टाटा एलिक्ससी लिमिटेड में 24 सितंबर 1990 से लेकर 26 अक्टूबर 2009 तक काम किया और टाटा पावर को लिमिटेड में 18 सितंबर 2006 तक डायरेक्टर के रूप में काम किया.

यह भी पढ़ें: कौन हैं मोहम्मद फैज?

साल 2013 में साइरस मिस्त्री को टाटा समूह का चेयरमैन बनाया गया था. इसके साथ ही वह टाटा समूह की टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा पावर, टाटा टेलीसर्विसेज, इंडियन होटल्स, टाटा ग्लोबल बेवरेजेस और टाटा केमिकल्स के पद पर भी बने हुए थे. इसके बाद 24 अक्टूबर 2016 को टाटा समूह के बोर्ड मेंबर्स ने साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटा दिया और उनके बाद फिर से एक बार टाटा समूह के बोर्ड मेंबर्स ने रतन टाटा को दोबारा चेयरमैन बनाया. बता दें कि साइरस मिस्त्री की 4 सितंबर 2022 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved