Home > कौन हैं Margaret Alva?
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

कौन हैं Margaret Alva?

  • मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल 1942 को हुआ था.
  • मार्गरेट अल्वा भारत के 4 राज्यों की राज्यपाल रह चुकी हैं.
  • मार्गरेट अल्वा को विपक्ष ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवार बनाया था.

Written by:Sneha
Published: July 17, 2022 11:51:11 New Delhi, Delhi, India

कर्नाटक के मैंगलुरू के रहने वाले मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) का जन्म 14 अप्रैल, 1942 को पास्कल एम्ब्रोस नजारेथ और एलिजाबेथ नजारेथ के यहां हुआ था. मार्गरेट 4 राज्यों गुजरात, उत्तराखंड, गोवा और राजस्थान की राज्यपाल रह चुकी हैं. मार्गरेट 6 अगस्त, 2009 से लेकर 14 मई 2012 तक उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल रहीं. उन्हें मर्सी रवि अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. मार्गरेट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और अखिर भारतीय कांग्रेस समिति की आम सचिव का पद भी संभाल रही हैं. मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) ने भारत की उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव लड़ा था. विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ से चुनाव हार गई.

यह भी पढ़ें: कौन हैं राघव चड्ढा?

मार्गरेट अल्वा UPA सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं और साल 1984 में राजीव गांधी की सरकार में भी केंद्रीय राज्य मंत्री का पद संभाला था. कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय में युवा मामले और खेल, महिला एंव बाल विकास प्रभारी मंत्री का दायित्व दिया गया. साल 1999 में लोकसभा निर्वाचित होने पर उन्हें साल 1974 में निरंतर 4 बार 6 साल की अवधि के लिए राज्य सभा में चुना गया. साल 1991 में अल्वा को कार्मिक, पेंशन, जन परिवेदना और प्रशासनिक सुधार की केंद्रीय राज्य मंत्री का पद दिया गया था और उस दौरान उन्होंने विज्ञान एंव तकनीकी मंत्री के रूप में ढेरों जन सेवाएं कीं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं भगवंत मान? जानें अभिनेता से नेता बनने का दिलचस्प सफर

अगर हम मार्गरेट अल्वा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उनके 4 बच्चे हैं और वे अलग-अलग प्रोफेशन में व्यस्त हैं. मार्गरेट अल्वा ने साल 1964 में निरंजन अल्वा के साथ शादी की थी, जिनसे उन्हें निरेत अल्वा, निवेदित अल्वा, मनीरा अल्वा पिंटो और निखिल अल्वा नाम के बच्चे हैं. 

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved