Home > UP Election 2022: पहले चरण की वोटिंग में 62.08 प्रतिशत मतदान हुआ, एक-एक सीट का हाल जानें
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .Noida, Uttar Pradesh, India

UP Election 2022: पहले चरण की वोटिंग में 62.08 प्रतिशत मतदान हुआ, एक-एक सीट का हाल जानें

  • यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में  प्रतिशत मतदान हुआ है.
  • हापुड़ जनपद की धौलाना विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 69.10 प्रतिशत मतदान हुआ.
  • जनपदों में सबसे अधिक मतदान हापुड़ में 67.68 प्रतिशत हुआ.

Written by:Akashdeep
Published: February 10, 2022 05:08:26 Noida, Uttar Pradesh, India

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के पहले चरण की वोटिंग में 62.08 प्रतिशत मतदान किया गया है. 10 फरवरी को यूपी की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. इन 58 सीटों पर कुल 623 उम्मीदवार मैदान में थे. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला.   

हापुड़ जनपद की धौलाना विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 69.10 प्रतिशत मतदान हुआ. जनपदों में सबसे अधिक मतदान हापुड़ में 67.68 प्रतिशत हुआ. सबसे कम मतदान गाजियाबाद जिले (55.00 प्रतिशत) और साहिबाबाद विधानसभा सीट (47.22 प्रतिशत) पर हुआ. 

सभी 11 जिलों में कितना मतदान हुआ (चुनाव आयोग के आंकड़े)

आगरा 60.23%

अलीगढ़ 61.37% 

बागपत 65.05%

बुलन्दशहर 65.12%

गौतम बुध नगर 57.07%

गाजियाबाद 55.00%

हापुड़ 67.68%

मथुरा 62.90%

मेरठ 63.27%

मुजफ्फरनगर 65.91%

शामली 69.42%

सभी 58 विधानसभाओं का मतदान प्रतिशत 

आगरा कैंट 56.00% 

आगरा नॉर्थ 56.40% 

आगरा रूरल 62.00% 

आगरा साउथ 57.50%  

अलीगढ़ 62.10%  

अनूपशहर 61.90% 

अतरौली 59.70% 

बागपत 68.30%  

बाह 58.01%

बलदेव 62.66% 

बरौली 63.14%

बड़ौत 65.58%

बुधाना 67.69%

बुलंदशहर 64.75%

चर्थावाल 66.34%

छपरौली 61.50%

छर्रा 60.00%

छाता 64.55%

दादरी 59.78%

देबई 63.12%

धौलाना 69.10%

एत्मादपुर 65.10%

फतेहाबाद 59.20%

फतेहपुर सीकरी 64.00%

गढ़मुक्तेश्वर 66.67% 

गाजियाबाद 51.77%

गोवर्धन 66.75%

हापुड़ 67.05%

हस्तिनापुर 65.00%

इगलास 61.80%

जेवर 60.30%

कैराना 66.60%

खैर 60.80%

खतौली 69.70%

खेरागढ़ 64.73%

खुर्जा 66.95%

किठोरे 66.20%

कोल 62.12%

लोनी 61.87%

मंत 65.10%

मथुरा 57.33%

मीरापुर 67.80%

मेरठ 64.74%

मेरठ कैंट 58.00%

मेरठ साउथ 62.00%

मोदी नगर 66.50%

मुरादनगर 59.70%

मुजफ्फरनगर 61.30%

नोएडा 50.10%

पुरकाज़ी 63.00%

साहिबाबाद 47.22%

सरधाना 62.30%

शामली 67.50%

शिकारपुर 64.68%

सिकंदराबाद 68.90%

सिवालखास 66.50%

सियाना 65.09%

थाना भवन 65.63%

पहले चरण में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 796 कंपनियां तैनात की गई थीं. इनमें से 724 कंपनियां बूथ ड्यूटी पर. 15 कंपनियां स्ट्रॉन्ग रूम सिक्योरिटी पर और 5 कंपनियां ईवीएम सिक्योरिटी पर, जबकि 66 कंपनियां लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी पर तैनात रहीं. इसके अलावा यूपी पुलिस की ओर से PAC की 27 कंपनियां पहले चरण में तैनात की गई थीं.

यह भी पढ़ेंः हम सत्ता में आए तो बाइक पर 3 लोगों के बैठने पर नहीं कटेगा चालान: अखिलेश के सहयोगी OP राजभर

623 उम्मीदवारों में एडीआर ने इनमें से 615 उम्मीदवारों के हलफनामों का एनालिसिस किया. इनमें से 25% यानी 156 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 20% उम्मीदवारों यानी 121 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. 

यह भी पढ़ेंः यूपी के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या-क्या है? लगी फ्री स्कूटी की हैट्रिक

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved