Home > त्रिपुरा: पूर्व CM बिप्लब कुमार देब ने जीता राज्यसभा उपचुनाव, मिली इतनी वोट
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .Tripura, India

त्रिपुरा: पूर्व CM बिप्लब कुमार देब ने जीता राज्यसभा उपचुनाव, मिली इतनी वोट

त्रिपुरा में राज्यसभा की एक सीट के लिए आज उपचुनाव हुआ और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब ने चुनाव जीता. चलिए आपको बताते हैं कि उन्हें इस चुनाव में कितनी वोट मिली.

Written by:Vishal
Published: September 22, 2022 12:57:28 Tripura, India

त्रिपुरा (Tripura) में राज्यसभा (Rajya Sabha) की एक सीट के लिए 22 सितंबर 2022 को उपचुनाव हुआ. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव मैदान में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) को उतारा था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्टर माणिक साहा के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई थी. डॉक्टर माणिक साहा को बिप्लब देब के स्थान पर त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया था.

यह भी पढ़ें: अब तक कौन-कौन बना कांग्रेस का अध्यक्ष? 41 साल गांधी परिवार का रहा राज, देखें पूरी लिस्ट

न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को 58 वोट में से 43 वोट प्राप्त हुए हैं और उन्होंने राज्यसभा सीट का उपचुनाव चुनाव बड़े आराम से जीत लिया है. त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव जीतने के बाद ट्वीट कर कहा कि ‘मुझे राज्यसभा सांसद के रूप में चुनने के लिए त्रिपुरा के भाजपा और आईपीएफटी विधायकों का आभार.’

यह भी पढ़ें: क्या राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हो गए हैं?

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की तरफ से एक लेटर जारी कर इस बात की घोषणा की गई थी कि त्रिपुरा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिप्लब कुमार देब चुनाव मैदान में उतरेंगे.

बिप्लब कुमार देब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया था. उन्होंने ये भी कहा था कि मैं त्रिपुरा और यहां के लोगों के विकास और कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

यह भी पढ़ें: कभी देश के सबसे बड़े Mall रहे GIP के हालात हुए खराब, हो सकती है बिक्री

आपको मालूम हो कि इसी वर्ष 15 मई 2022 को बिप्लब कुमार देब की जगह पर माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया था. इससे पहले त्रिपुरा की सिर्फ एक राज्यसभा सीट से अप्रैल 2022 में माणिक साहा राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे. उनका कार्यकाल अप्रैल 2028 में पूरा होना था, लेकिन उससे पहले उन्हें त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बना दिया गया.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved