Home > केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बने डिप्टी सीएम, देखें योगी कैबिनेट की पूरी लिस्ट
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .Lucknow, Uttar Pradesh, India

केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बने डिप्टी सीएम, देखें योगी कैबिनेट की पूरी लिस्ट

  • लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 
  • केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बने डिप्टी सीएम. 
  • सीएम योगी के साथ करीब 50 मंत्री ले रहे हैं शपथ. 

Written by:Akashdeep
Published: March 25, 2022 09:37:56 Lucknow, Uttar Pradesh, India

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) 25 मार्च को शाम 4 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसी के साथ योगी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल और उप-मुख्यमंत्रियों के नाम भी क्लियर हो गए. पिछली बार यूपी सरकार में दो उप-मुख्यमंत्री थे. तब बीजेपी आलाकमान ने एक ब्राह्मण- दिनेश शर्मा और एक गैर यादव OBC- केशव प्रसाद मौर्य को उप-मुख्यमंत्री बनाया था. इस बार दिनेश शर्मा की जगह दूसरे ब्राह्मण चेहरे व लखनऊ कैंट से विधायक ब्रजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं ब्रजेश पाठक?

डिप्टी सीएम- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक.

कैबिनेट मंत्री- सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद.

यह भी पढ़ें: कौन हैं बेबी रानी मौर्य?

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु.

राज्य मंत्री- मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम.

नए मंत्रियों की लिस्ट में कई बड़े नाम गायब हैं. इसमें दिनेश शर्मा, महेंद्र सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह, मोहसिन रजा और श्रीकांत शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: बीरभूम हिंसा: राज्यसभा में रो पड़ीं BJP सांसद रूपा गांगुली, कहा- बंगाल रहने लायक नहीं रह गया

यह भी पढ़ें: UP Election Results 2022: राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने कितनी सीटें जीतीं?

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved