Home > आंतों को हेल्दी रखने के लिए आज ही अपनाएं ये 4 टिप्स, पाचन शक्ति होगी मजबूत
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

आंतों को हेल्दी रखने के लिए आज ही अपनाएं ये 4 टिप्स, पाचन शक्ति होगी मजबूत

  • हेल्दी लाइफस्टाइल आपको कई तरह से हेल्दी रखती है.
  • पाचन क्रिया अगर सही से होती है तो सब अच्छा रहता है.
  • इसके लिए आंतों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है.

Written by:Sneha
Published: April 25, 2022 05:21:38 New Delhi, Delhi, India

मानव शरीर में आंते बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है क्योंकि ये भूख और पाचन तंत्र से जुड़ा अंग होता है. अगर आपका खाने पीने के बाद समय-समय पर पेट खराब रहता है तो ये अपच की समस्या होती है. ये इस बात का प्रमाण होता है कि आपकी आंते स्वस्थ नहीं हैं यानी ये कमजोर हैं. जिनकी आंतें कमजोर होती है उन लोगों को एसिडिटी की समस्या ज्यादा हो जाती है और साथ ही सूजन, ब्लॉटिंग, हिचकी और खांसी की समस्या ज्यादा होती है. आंतों को मजबूत रखने के लिए आपको घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नींबू के अलावा इन 5 चीजों में पाया जाता है Vitamin C, होते हैं कई फायदे

आतों को मजबूत करने के उपाय

पानी का सेवन: अगर आपकी आंतें कमजोर हो रही हैं तो दिनभर में खूब पानी पिएं. पानी ना सिर्फ आपके पेट को अंदर से स्वस्थ रखता है बल्कि पाचन तंत्र भी हेल्दी हो जाता है. भोजन और पेय पदार्थों से पोषक तत्वों को अच्छे से पचाता है और शरीर को पानी की जरूरत बहुत होती है. अगर आप पानी कम पीते हैं तो पेट बार-बार खराब होता है. पानी आंत की गतिविधियों को तेज करने में मदद करता है और आंत अगर साफ रहे तो मल त्यागने में भी आसानी हो जाती है.

फाइबरयुक्त चीजों का सेवन: आंतों को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर आहार, फल और सब्जियों का सेवन बहुत जरूरी होता है. अगर आप फाइबरयुक्त चीजों का सेवन करते हैं तो आंतें मजबूत होंगी. इससे आपको भोजन को पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: गर्मी में हर दिन पिएं 1 गिलास ठंडा बेल का जूस, जानें इसके जबरदस्त फायदे

खाना चबाकर खाएं: अगर आप अपने मील को चबा-चबाकर खाते हैं तो पाचन ठीक तरह से शुरू होता है. पाचन में मदद करने वाले एंजाइम लार ग्रंथियों से पाचन को और भी आसान कर देते हैं. धीरे-धीरे खाने वाले और भोजन को अच्छे से चबाने वालों को आंतों की समस्या बहुत कम या कभी कभी ना के बराबर होती है.

खाने के बाद तुरंत ना लेटें: अगर आप खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं तो आपकी आंतों के काम काज प्रभावित होने लगते हैं. खाने के तुरंत बाद लेटने से पेट में एसिड ऊपर चढ़ने लगता है और आंतों का प्रोडक्शन कम होने लगता है जिसके कारण एसिड बनता है.

डिस्क्लेमर: ये जानकारी एक सामान्य सुझाव है. इसे किसी तरह के मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें. आप इसके लिए अपने डॉक्टरों से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: औषधीय गुणों से भरपूर है एलोवेरा की सब्जी, जानें इससे मिलने वाले फायदे

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved