Home > Dhanteras पर क्यों खरीदे जाते हैं बर्तन? जानें इसके पीछे की वजह
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

Dhanteras पर क्यों खरीदे जाते हैं बर्तन? जानें इसके पीछे की वजह

  • इस साल 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा.
  • धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने का विधान है. कहा जाता है कि इस दिन धातु के ही बर्तन खरीदने चाहिए.
  • धनतेरस के दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी को शुभ माना जाता है.

Written by:Hema
Published: October 21, 2022 02:17:36 New Delhi, Delhi, India

Dhanteras 2022: 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस का त्योहार (Dhanteras Festival) है, इस दिन खरीदारी करने का विधान है. लोगों ने धनतेरस की खरीदारी शॉपिंग (Shopping) करने का प्लान बना लिया है. धनतेरस के दिन अक्सर लोग बर्तन खरीदते हैं, इसके अलावा लोग सोना-चांदी और झाड़ू भी खरीदते हैं. माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है, और आज के दिन खरीदी गई वस्तुओं में वस्तुओं में वृद्धि होती है इसके अलावा मां लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न होती है और आप लोगों पर उनका आशीर्वाद बना रहता है.

यह भी पढ़ें: Diwali 2022: दिवाली की रात लोग क्या-क्या करते हैं?

धनतेरस मनाने का कारण

धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 22 अक्टूबर 2022 को पड़ रहा है. कहा जाता है इस दिन सागर मंथन के दौरान धन्वंतरि सागर मंथन से उत्पन्न हुए थे. इसलिए तब से भगवान धन्वंतरि के उत्पन्न होने के कारण उनके जन्मदिन के रूप में धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2022: क्या होता है नहाय-खाय? जानें छठ पूजा में क्या है इसका महत्व

क्यों खरीदे जाते हैं इस दिन बर्तन

मान्यता है कि इस दिन सागर मंथन के समय भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत पात्र लेकर उत्पन्न हुए थे. उनके हाथ में जो पात्र था वो एक कलश था. इसलिए तब से धनतेरस पर बर्तन खरीदने की प्रथा चली आ रही है. कहा जाता है कि इस दिन धातु के बर्तन खरीदने चाहिए. स्टील, प्लास्टिक और लोहे के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए. धातु के बर्तनों को शुद्ध माना जाता है, और वहीं स्टील, लोहे और प्लास्टिक के बर्तनों को अशुद्ध धातु माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Rama Ekadashi 2022 Wishes, Quotes, Messages in Hindi: रमा एकादशी की अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं

चांदी को माना जाता है शुभ

धनतेरस के दिन कहा जाता है कि चांदी जरूर खरीदनी चाहिए. चांदी को बहुत शुभ माना जाता है इसलिए इस दिन चांदी के बर्तन, सिक्का, या फिर जो आप चाहें खरीद सकते हैं. माना जाता है कि इस दिन चांदी खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इसलिए इस दिन लोग चांदी खरीदना पसंद करते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved