Home > September 2022 Festival Calendar: जानें सितंबर में कब-कौन सा मनेगा त्योहार?
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

September 2022 Festival Calendar: जानें सितंबर में कब-कौन सा मनेगा त्योहार?

सितंबर के महीने को व्रत और त्योहार के लिहाज अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यहां आपको अगस्त 2022 में पड़ने वाले सभी व्रत, त्योहारों के बारे में विस्तार से बताया गया है.

Written by:Sneha
Published: August 27, 2022 03:26:38 New Delhi, Delhi, India

सितंबर का महीना शुरू होने वाला है और साथ ही कई त्योहारों और व्रतों के साथ आ रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 के सितंबर महीने में बहुत से व्रत और त्योहार आ रहे हैं. अगस्त के आखिरी दिन गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) पड़ेगा तो सितंबर के पहले दिन से ही और अगले 10 दिनों तक इसी की धूम पूरे देश में रहेगी. इसके अलावा और कई सारे व्रत और त्योहार भी सितंबर के महीने में पड़ने वाले हैं और अगर आपको सभी व्रत-त्योहारों की तिथियां जानना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए पूरी लिस्ट (September 2022 Festival Calendar) लेकर आए हैं.

यह भी पढ़ें: Ganesh Utsav 2022: गणपति पर इस मंत्र के जाप के साथ अर्पित करें दूर्वा, बप्पा होंगे प्रसन्न

सितंबर में कब-कौन सा मनेगा त्योहार?

1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर के बीच में जितने भी छोटे-बड़े त्योहार या व्रत पड़ेंगे उनकी यहां आपको पूरी लिस्ट मिल जाएगी. इसके जरिए आपको इन त्योहारों या व्रत को करने में आसानी रहेगी. ये लिस्ट आपको व्रत रखने में मदद करेंगे.

1 सितंबर, गुरुवार: ऋषि पंचमी व्रत

3 सितंबर, शनिवार: श्री राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत

4 सितंबर, रविवार: महारविवार सूर्यदेव व्रत

6 सितंबर, मंगलवार: पद्मा, कर्मा-धर्मा एकादशी

8 सितंबर, रविवार: शुक्ल पक्ष में प्रदोष व्रत

9 सितंबर, शुक्रवार: अनंत चतुर्दशी व्रत, पूर्णिमा व्रत

10 सितंबर, शनिवार: प्रोष्ठपदी पूर्णिमा श्राद्ध पक्ष आरंभ

18 सितंबर, रविवार: जीवित्पुत्रिका व्रत

21 सितंबर, बुधवार: इंदिरा एकादशी

23 सितंबर, शुक्रवार: कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत

24 सितंबर,शनिवार: मास शिवरात्रि व्रत

25 सितंबर, रविवार: महालया सर्वपितृ श्राद्ध

26 सितंबर, सोमवार: शारदीय नवरात्र आरंभ

29 सितंबर, गुरुवार: वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत

यह भी पढ़ें: सितंबर के महीने में रिलीज होंगे ये फिल्में, फैंस का इंतजार होगा खत्म

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved