Home > Grahan In Year 2023: नए साल पर दिखेंगे कुल 4 ग्रहण, जानें तिथि और सूतक काल का समय
opoyicentral
आज की ताजा खबर

1 year ago .New Delhi, Delhi, India

Grahan In Year 2023: नए साल पर दिखेंगे कुल 4 ग्रहण, जानें तिथि और सूतक काल का समय

  • आने वाले नए वर्ष 2023 में कुल 4 ग्रहण देखने को मिलेंगे.
  • 2023 में लगने वाले 4 ग्रहणों में से 2 चंद्र ग्रहण होंगे और 2 सूर्य ग्रहण होंगे
  • साल 2023 का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा, जो कि 20 अप्रैल को लगेगा.

Written by:Ashis
Published: November 22, 2022 02:06:52 New Delhi, Delhi, India

कुछ वक्त के बाद साल 2022 का समापन होने वाला है और इसके बाद हम नए वर्ष 2023 में प्रवेश करेंगे. हर व्यक्ति नए साल में नई नई चीजों को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्सुक रहता है. इसके साथ ही बहुत सारे लोगों के अंदर नए साल (New Year 2023) को लेकर बहुत सारे सवाल भी होते हैं. जिनमें से एक कि नए साल में कितने ग्रहण लगेंगे और कौन सा कब लगेगा. दरअसल, कुछ लोग उस साल में रहने वाली ग्रहों की स्तिथि को पहले ही समझ लेते हैं और फिर वह उस हिसाब से नए साल की चीजों की प्लानिंग करते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कुल कितने ग्रहण (Eclipse) लगने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Aghan Masik Shivratri 2022: मार्गशीर्ष शिवरात्रि पर करें इस शुभ योग में पूजा, जानें मुहूर्त और महत्व

नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले नए साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं. जिसमें से 2 चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse In 2023) हैं और 2 सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse in 2023) रहेंगे. तो चलिए साल 2023 में पड़ने वाले ग्रहण और उनके सूतक काल के बारे में विस्तार से जानते हैं.

यह भी पढ़ें: Som Pradosh Vrat Shubh Muhurat: सोम प्रदोष व्रत का शुभ मुर्हूत और पूजा विधि जानें

पहला ग्रहण

साल 2023 का पहला ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा जो कि 20 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन लगेगा. हिंदू पंचांग के अनुसार 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7.04 बजे से शुरु होगा और दोपहर 12.29 मिनट तक रहेगा. 

यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2022 Date: कब है मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त-महत्व

दूसरा ग्रहण

वहीं साल 2023 के दूसरे ग्रहण की बात करें, तो वह 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लगेगा और यह चंद्र ग्रहण रहेगा. आपको बता दें कि यह इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा. जो कि रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरु होकर रात 1 बजे समाप्त होगा. बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से प्रारंभ हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2022 Puja Vidhi: उत्पन्ना एकादशी पर इस तरह करें पूजा, शुभ फल की होगी प्राप्ति

तीसरा ग्रहण

वहीं साल 2023 का तीसरा ग्रहण  14 अक्टूबर 2023, शनिवार को लगेगा, जो कि सूर्य ग्रहण रहने वाला है. बता दें कि यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा. इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: Panchdev Puja: सुख-समृद्धि के लिए हर दिन करें पंचदेवों की पूजा, जानें विधि

चौथा और अंतिम ग्रहण

साल 2023 का आखिरी ग्रहण 29 अक्टूबर सन 2023 रविवार के दिन पड़ेगा. यह चंद्र ग्रहण रात में 1:06 से शुरू होगा और रात के 2:22 पर समाप्त हो जाएगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved